मुंबई

हरियाणा के नतीजों का महाराष्ट्र चुनाव पर पड़ेगा असर? उद्धव गुट के नेता ने कांग्रेस को दी ये सलाह

Haryana Election Result : उद्धव ठाकरे गुट के नेता ने कांग्रेस को बड़ी सलाह दी है। हरियाणा चुनाव में कांग्रेस हार गई है और बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगाई है।
2 min read
• •
Updated: 8 Oct 2024, 6:58 PM IST
Haryana Election Results 2024

Maharashtra Assembly Elections : हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। सत्तारूढ़ बीजेपी ने 90 सीटों के लिए हुए हरियाणा चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल की है। बीजेपी 41 सीटों पर जीत चुकी है और 7 सीटों पर आगे चल रही है। रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा (46 सीटें) पार कर लिया है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी 41 सीटों पर जीत चुकी है और 7 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस 33 सीटों पर जीत चुकी है और 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, इंडियन नेशनल लोक दल (इनोलो) दो सीट और 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं।    

महाराष्ट्र चुनाव पर पड़ेगा असर?

288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए नवंबर में चुनाव होने हैं। जिसमें सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन और विपक्षी महाविकास अघाडी (एमवीए) गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है। इससे एक महीने पहले आये हरियाणा चुनाव के नतीजों का असर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर भी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। खासकर हरियाणा में हार से महाराष्ट्र में सीट बंटवारे में कांग्रेस की बार्गेनिंग ताकत कम हो जाएगी और उस पर सहयोगी दलों का दबाव बढ़ जाएगा। दरअसल, महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, जिससे राज्य में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद थे। हरियाणा में जीत से बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई का मनोबल बढ़ा है। प्रदेश बीजेपी नेताओं ने हरियाणा जैसी जीत महाराष्ट्र में भी दोहराने का दावा किया है।

महायुति में शिवसेना (शिंदे गुट), बीजेपी और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी है। जबकि एमवीए गठबंधन में उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी), शरद पवार की एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस शामिल है।

उद्धव गुट ने कहा- रणनीति पर विचार करे कांग्रेस

इस बीच, उद्धव गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस को बड़ी नसीहत दी है। बीजेपी को जीत की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपनी रणनीति पर विचार करने की जरूरत है क्योंकि जहां भी उनकी सीधी लड़ाई बीजेपी से होती है, वह कमजोर पड़ जाती है।

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "अभी नतीजे पूरी तरह से नहीं आए हैं, लेकिन जिस तरह से चीजें चल रही हैं, उससे लगता है कि इतनी एंटी-इनकंबेंसी के बावजूद अगर बीजेपी सरकार बना रही है, तो मैं उन्हें बधाई देती हूं... उन्होंने सत्ता विरोधी लहर के बीच इतने अच्छे से प्रचार किया कि गुस्से के बावजूद लोगों ने उन्हें वोट दिया, यानी बीजेपी पर भरोसा बनाये रखा। कहीं न कहीं कांग्रेस को भी अपनी रणनीति पर गौर करना होगा.. जब भी बीजेपी से कांग्रेस का सीधा मुकाबला होता है, तो वे कहां कमजोर पड़ जाते हैं, ऐसा क्यों है और इसपर काम करें..."

हालांकि प्रियंका चतुर्वेदी ने स्पष्ट कहा कि हरियाणा के नतीजों का महाराष्ट्र में होने वाले चुनाव पर असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा, “महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव उन मुद्दों पर लड़ा जा रहा है जो हरियाणा से बिल्कुल अलग हैं। उन्होंने (बीजेपी) सिर्फ सत्ता के लिए पार्टियों और परिवारों को तोड़ा। उन्होंने चुनाव आयोग और संविधान का दुरुपयोग किया...महाराष्ट्र के उद्योग दूसरे राज्यों में ले जाया गया...महाराष्ट्र भावनाओं के आधार पर वोट करेगा...''

Updated on:
8 Oct 2024, 6:58 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘हर आर्मी का जवान संदेशे आते हैं तो नहीं गाएगा ना?’, ‘मातृभूमि’ के गाने पर मचे बवाल पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

Maharashtra: 9 पुलिसकर्मियों को जेल पहुंचाने वाले खिलाड़ी की संदिग्ध मौत, चोट के निशान देख परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, सिर्फ 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट

‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैंने अपने राम जी को देखा’, विवेक ओबेरॉय ने ‘रामायण’ को बताया ‘भारतीय संस्कृति का महायज्ञ’

Sharad Pawar: शरद पवार की सेहत में तेजी से सुधार, एकनाथ शिंदे ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात, कल मिल सकती है छुट्टी