मुंबई

Navratri Rain Alert: 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बारिश बरपाएगी कहर! मॉनसून को लेकर आई नई अपडेट

Maharashtra Weather Forecast : मौसम विभाग ने नवरात्री के दौरान मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई है।
2 min read
• •
Updated: 21 Sep 2025, 6:11 PM IST
छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने का खतरा! 16 जिलों में Alert... अगले दो दिन तक मौसम रहेगा बदला-बदला(photo-patrika)
छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने का खतरा! 16 जिलों में Alert... अगले दो दिन तक मौसम रहेगा बदला-बदला(photo-patrika)

देश से मानसून 2025 की विदाई शुरू हो चुकी है। हालांकि देश के कई हिस्सों में मानसून के अभी सक्रीय होने से झमाझम बारिश हो रही है। महाराष्ट्र में भी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लौटते मानसून का रौद्र रूप अभी पूर्वोत्तर भारत में देखने को मिल रहा है, जहां भारी बारिश हो रही है। महाराष्ट्र से मानसून की वापसी की बारिश अक्टूबर के पहले हफ्ते से जोर पकड़ेगी। हालांकि बंगाल की खाड़ी में नया कम दबाव का क्षेत्र (LPA) बनने की वजह से सितंबर के आखिरी तक मुंबई समय राज्य के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस बीच, मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार से पांच दिनों तक कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी दी है। जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका हैं।

देशभर में सोमवार 22 सितंबर से नवरात्रि उत्सव की शुरुआत हो रही है। जगह-जगह गरबा और डांडिया के कार्यक्रम आयोजित होंगे, लेकिन मौसम विभाग के अलर्ट ने आयोजकों और गरबा प्रेमियों की चिंता बढ़ा दी है। रात के समय बारिश होने पर कार्यक्रमों में खलल पड़ सकता है।

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के जिलों में कहीं-कहीं पर आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने, तेज बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं कोंकण-गोवा, उत्तर मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के जिलों में कहीं-कहीं आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने, हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।

कम दबाव का क्षेत्र कराएगी भीषण बरसात

मौसम विभाग ने खासकर 25 सितंबर से राज्य में बारिश की तीव्रता बढ़ने की बात कही है। बंगाल की खाड़ी में बनी प्रणाली के कारण 25 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच औसत से अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है।

मौसम के जानकारों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर एरिया (LPA) पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और जैसे ही यह तट से भीतर की ओर आएगा, इसका रुख दक्षिण की तरफ हो जाएगा। ताजा अनुमान के मुताबिक इसकी ट्रैजेक्ट्री (Trajectory) विजयवाड़ा, हैदराबाद, सोलापुर, पुणे, मुंबई होते हुए गुजरात तक जाएगी। ऐसे में इन सभी इलाकों में 24 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

खासकर मुंबई में 27 से 30 सितंबर के आसपास मूसलाधार बारिश का अंदेशा है। हालांकि मौसम विभाग ने अभी कोई अलर्ट जारी नहीं किया है और हालात पर नजर बनाए हुए है। LPA की दिशा के आधार पर अलर्ट जारी किया जाएगा।

24 घंटे कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार 21 सितंबर को भी पूरे राज्य में बारिश की संभावना है। मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, नसिक, पुणे, सोलापुर, अहमदनगर, छत्रपति संभाजीनगर, बीड, हिंगोली, परभणी, लातूर और धाराशिव में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, पालघर, सिंधुदुर्ग, नंदुरबार, सांगली, सातारा, कोल्हापुर, धुले और जलगांव में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

Updated on:
21 Sep 2025, 6:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
“शूटर केवल मोहरा हैं, असली आका अब भी दूर”, टाइगर श्रॉफ फायरिंग के बाद राम गोपाल वर्मा ने अंडरवर्ल्ड पर दिया बड़ा बयान

‘पत्नी और बेटी को भी ट्रोलर्स ने नहीं छोड़ा’, ‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर मनोज बाजपेयी का छलका दर्द, बोले- मैं कुछ नहीं कर पाया

‘…तो एकनाथ शिंदे की जान खतरे में पड़ जाती’, 500 करोड़ वाले मामले पर शिवसेना-भाजपा में टेंशन बढ़ी, मंत्री का पलटवार

“बच्चों के पार्क में ड्रग्स बेचने वालों का कब्जा”, फिल्ममेकर कुणाल कोहली का फूटा गुस्सा, पुलिस ने भी दिया रिएक्शन

युविका चौधरी ने माही विज के गेम पर किए खुलासे, बताया क्यों ‘बिग बॉस 20’ को सालों बाद कहा YES?