मुंबई

Corona आर्थर रोड जेल में एक कैदी से 103 लोगो तक कैसे फैला कोरोना, महाराष्‍ट्र के गृहमंत्री ने बताई वजह

कैदियों को किया गया कोरन टाइन
2 min read
May 09, 2020
Corona आर्थर रोड जेल में एक कैदी से 103 लोगो तक कैसे फैला कोरोना, महाराष्‍ट्र के गृहमंत्री ने बताई वजह
Corona आर्थर रोड जेल में एक कैदी से 103 लोगो तक कैसे फैला कोरोना, महाराष्‍ट्र के गृहमंत्री ने बताई वजह

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

मंबई. आर्थर रोड जेल ( Arthur road jail ) सहित आठ जेलों को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है | इसके बावजूद आर्थर रोड जेल में 77 कैदियों और 26 कर्मचारियों को कोरोना पॉजीटिव (Corona Positive) पाया गया है | इस के बाद से गृह विभाग में खलबली मचने के बाद गृहमंत्री अनिल देशमुख का बयान आया है | अनिल देशमुख ( Anil Deshmukh ) ने बताया कि राज्य के 8 जेलों में पूरी तरह से लॉकडाउन ( lockdown ) कर दिया था | इसमे आर्थर रोड जेल का भी समावेश है किसी को भी बाहर जाने या जेल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी | लेकिन शायद सब्जियों और दूध की आपूर्ति करने वाले लोगों के माध्यम से जेल में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं |

कोरोना पॉजीटिव कैदियों को किया गया कोरन टाइन
ऑर्थर रोड जेल के 77 कैदियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें चेंबूर के माहुल स्थित एक खाली भवन में स्थानांतरित किया गया है। इन सभी बंदियों को इसी भवन में कोरन टाइन में रखे जाने की जानकारी दिया गया है | जेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ये 77 बंदी एक रसोइया के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। रसोइया के संक्रमित होने की पहले ही पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जेल के 26 कर्मचारी और अधिकारी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। उन्होंने बताया कि 77कैदियों को चेंबूर के माहुल में जिस खाली भवन में रखा गया है वंहा पुलिस सुरक्षा रहेगा | इसके साथ ही कर्मचारियों और अधिकारियो को अलग अलग जगहों पर रखा गया है |


आर्थर रोड जेल में हाई प्रोफाइल कैदी

मुंबई के भायखला स्थित आर्थर रोड जेल में बहुत से हाई-प्रोफाइल मामलों के आरोपी बंद हैं | कुछ ऐसे कैदी भी हैं, जिनके मामले विचाराधीन हैं जैसे दाऊद इब्राहिम ( dawood ibrahim ) के करीबी माने जाने वाले तारिक परवीन ( tariq parveen ) और सलीम महाराज ( salim maharazj ) इसी जेल में हैं | गैंगस्टर एजाज लकड़ावाल ( Gangster Ejaz Lakdawala ) , गैंगस्टर कुमार पिल्लई ( Gangster Kumar Pillai ) भी इसी जेल में हैं शीना बोरा मर्डर केस में संजीव खन्ना ( Sanjeev Khanna ) भी ऑर्थर रोड जेल में है |

पीएनबी और पीएमसी बैंक घोटाले के आरोपी भी आर्थर रोड में है बंद

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी ) घोटाले के भी कुछ आरोपी इस जेल में बंद हैं | पंजाब नेशनल बैंक के करोड़ों रूपये के घोटाले के आरोपी हेमंत भट्ट की अस्थायी जमानत अर्जी शुक्रवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने ख़ारिज कर दी है | भट्ट ने आर्थर रोड जेल में कोरोना मरीज मिलने के आधार पर जमानत की मांग की थी | लेकिन न्यायमूर्ति भारती डांगरे ने भट्ट की अर्जी खारिज कर दी । पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी ) बैंक स्कैम मामले में एचडीआईएल के प्रमोटर्स सारंग और राकेश वधावन भी अन्य दो आरोपियों के साथ इसी जेल में हैं | हालांकि राकेश और सारंग ने ज़मानत याचिका डालते हुए सेशन कोर्ट से अपील की है कि उनकी बेल पर अर्जेंट बेसिस पर सुनवाई हो | क्योंकि जेल में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं | मुंबई पुलिस की इकॉनमिक ओफेंसेस विंग ने इस आवेदन का विरोध किया था | अब रूटीन के हिसाब से 11 मई को सुनवाई होगी |

Updated on:
09 May 2020 02:49 am
Published on:
09 May 2020 02:49 am
Also Read
View All
मुंबई: फर्जी PMO अधिकारी बनकर घूम रहा 24 साल का युवक गिरफ्तार, जाली दस्तावेज बनाने के लिए किया ChatGPT का इस्तेमाल

कॉपीराइट क्लेम से परेशान पैपराजी ने रणवीर सिंह से मांगी मदद, एक्टर के रिएक्शन का वीडियो वायरल

‘100 एक्सप्रेशन दिए क्योंकि’, ट्रेलर लॉन्च पर क्यों इतनी एक्सप्रेसिव थीं करीना कपूर? मेघना गुलजार ने फिल्म में नहीं करने दिया ये काम

‘घर के मंदिर के लिए लिखा था गाना’, ‘हनुमान अंश’ के सिंगर श्रेयस धर्माधिकारी ने 200 करोड़ पार होने बाद किया खुलासा

‘वो अलग ही लेवल का बंदा है’, Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की अजीबोगरीब बात पर मैरी कॉम का रिएक्शन, वायरल हुआ वीडियो