मुंबई

Air Fest 2022: वायु वीरों ने हजारों फीट की उंचाई पर दिखाई हैरतअंगेज कलाबाजियां, देखें वीडियो

Indian Air Force Air Fest 2022: एयर फेस्ट 2022 शो के दौरान चार सारंग (Sarang)- उन्नत हल्के हेलीकॉप्टरों की टीम ने डॉल्फिन लिफ्ट और क्रॉसओवर जैसे आश्चर्यजनक कलाबाजियां दिखाई। ये हेलीकॉप्टर स्वदेशी रूप से एचएएल-हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited) द्वारा निर्मित हैं।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2022, 5:37 PM IST
Indian Air Force Air Fest 2022 Video Pics
एयर फेस्ट 2022 की झलकियां

Air Fest 2022 in Nagpur: भारतीय वायुसेना (IAF) का वार्षिक शो ‘एयर फेस्ट 2022’ का आयोजन आज (19 नवंबर) नागपुर के वायुसेना नगर (Vayusena Nagar) में हेड क्वार्टर मेंटेनेंस कमांड में किया गया। जिसमें वायु योद्धाओं ने आसमान में हैरतअंगेज कलाबाजियां कर सभी का दिल जीत लिया। इस साल विमानों और हेलीकाप्टरों के युद्धाभ्यास को प्रदर्शित करने वाला ‘एयर फेस्ट’ आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) पहल के तहत हुआ।

एयर फेस्ट 2022 शो के दौरान चार सारंग (Sarang)- उन्नत हल्के हेलीकॉप्टरों की टीम ने डॉल्फिन लिफ्ट और क्रॉसओवर जैसे आश्चर्यजनक कलाबाजियां दिखाई। ये हेलीकॉप्टर स्वदेशी रूप से एचएएल-हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited) द्वारा निर्मित हैं। इसके अलावा सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (Surykiran Aerobatic Team) ने भी आसमान में रोमांचक फॉर्मेशन का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़े-Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में कंपकपाने वाली ठंड, पारा लुढ़कर 8.1 डिग्री हुआ, महाबलेश्वर से भी ठंडा नासिक!

एयर फेस्ट 2022 के मुख्य अतिथि एयर मार्शल विभास पांडे (Vibhas Pande), एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मेंटेनेंस कमांड थे। एयर फेस्ट 2022 का उद्देश्य भारतीय वायुसेना के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करना और युवाओं को एक रोमांचक करियर के लिए आईएएफ (Indian Air Force) को चुनने के लिए प्रेरित करना है।

एयर फेस्ट की शुरुआत चौदह एनसीसी एयर विंग कैडेटों के साथ हुई, जिन्होंने एयरो मॉडलिंग में अपने कौशल का प्रदर्शन किया, जिसमें रिमोट कंट्रोल और कंट्रोल लाइन मॉडल दोनों को दर्शकों के सामने उड़ाया गया। रिमोट कंट्रोल विमान ने एक एरोबैटिक प्रदर्शन किया जिसमें लूप, रोल और आठ की आकृति शामिल थी, जबकि कंट्रोल लाइन मॉडल ने उलटी उड़ान, लूप और आठ की ऊर्ध्वाधर आकृति प्रदर्शित की।

"आकाशगंगा" के डेयर डेविल्स कहे जाने वाली आईएएफ टीम के छह वायु योद्धाओं ने मिलकर 8,000 फीट की ऊंचाई से डोर्नियर (Dornier) विमान से स्काईडाइविंग का एक सांस रोकने देने वाला प्रदर्शन किया और निर्दिष्ट लैंडिंग क्षेत्र में सटीकता के साथ लैंड किया।

Updated on:
19 Nov 2022, 5:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

माही विज के आंसुओं पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बिग बॉस मेकर्स पर लगे आरोपों का दिया करारा जवाब

मुंबईकरों को बड़ी राहत! अब BEST बस में भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, छुट्टे पैसों की झंझट होगी खत्म

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

‘तेज प्रताप यादव को बिहार की जनता ने किया रिजेक्ट’, गौतम गुलाटी के सपोर्ट में उतरे तहसीन शहजाद, बोले- पॉलिटिक्स में भी फ्लॉप