मुंबई

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पनवेल और पुणे से चलेंगी 12 नई स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल

Festival Special Trains: सेंट्रल रेलवे ने 12 नई विशेष ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया है, जिसके टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2023, 12:46 PM IST
kalyan_station_railway_train.jpg
कल्याण रेलवे स्टेशन पर यात्री से लूटपाट

Indian Railway Festival Special Train: भारतीय रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा व टिकटों की मांग को देखते हुए 12 और विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। पनवेल और पुणे से चलने वाली ये ट्रेनें विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के तौर पर चलेंगी।

मध्य रेल ने यात्रियों की भारी भीड़ को कम करने के लिए पुणे-दानापुर के बीच 8 अतिरिक्त त्योहार स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। इसी तरह पनवेल (मुंबई) और हजूर साहिब नांदेड के बीच 4 और त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलायी जाएंगी। यह भी पढ़े-Special Trains: त्योहारी सीजन के लिए मुंबई-पुणे से नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, फटाफट करें बुकिंग

01105 पुणे-दानापुर सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 13 नवंबर और 16 नवंबर (2 ट्रिप) को पुणे से 06.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 11.40 बजे दानापुर पहुंचेगी। वहीँ, 01106 दानापुर-पुणे सुपर-फास्ट द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 14 नवंबर और 17 नवंबर (2 ट्रिप) को दानापुर से 13.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19.45 बजे पुणे पहुंचेगी।

इस ट्रेन का हॉल्ट हडपसर, दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा होगा। वहीँ, 20 एलएचबी कोच की इस ट्रेन में छह एसी 3-टियर, 12 एसी 3-टियर इकोनॉमी क्लास, एक लगेज कम गार्ड ब्रेक वैन और एक जेनरेटर कार होगा।

01449 पुणे-दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 18 और 25 नवंबर (2 ट्रिप) को पुणे से 06.35 बजे रवाना होगी और अगले दिन 11.40 बजे दानापुर पहुंचेगी। वहीँ, 01450 दानापुर-पुणे सुपरफास्ट स्पेशल 19 और 26 नवंबर (2 ट्रिप) को दानापुर से 13.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 19.40 बजे पुणे पहुंचेगी।

इस ट्रेन का हॉल्ट दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा होगा। जबकि 16 आईसीएफ कोच वाली इस ट्रेन में 4 द्वितीय श्रेणी सीटिंग, 12 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 गार्ड ब्रेक वैन होंगे।

07616 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 11 और 18 नवंबर को 13.20 बजे पनवेल से रवाना होगी (2 ट्रिप) और अगले दिन सुबह 4 बजे हजूर साहिब नांदेड पहुंचेगी। जबकि 07615 त्योहार स्पेशल 10 और 17 नवंबर को 23.00 बजे हजूर साहिब नांदेड से रवाना होगी और अगले दिन 12.20 बजे पनवेल पहुचेगी।

इस ट्रेन का हॉल्ट कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, नागरसोल, औरंगाबाद, जालना, पार्टूर, सेलु, परभणी और पूर्णा होगा। इसमें 20 आईसीएफ कोच इस प्रकार हैं- एक एसी 3-टियर, 11 स्लीपर क्लास, 8 सामान्य द्वितीय श्रेणी जिसमें गार्ड की ब्रेक वैन भी शामिल है।

Published on:
Also Read
View All
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी की रस्में शुरू? ढोल की थाप पर नाचते दिखे म्यूजिक कंपोजर, वीडियो वायरल

IMD Alert: महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश का अलर्ट! मुंबई-ठाणे समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

‘फैंस करें तो ठीक, प्रोडक्शन हाउस ऐसी हरकत क्यों?’ श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ के बीच ‘गंगूबाई’ पोस्ट पर ट्रोल हुआ भंसाली प्रोडक्शंस

Latur Blast Update : लातूर में कुरियर बॉक्स में हुए धमाके की वजह आई सामने, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

उजनी बांध पर प्रोजेक्ट को लेकर आर-पार की लड़ाई, रोहित पवार बोले- गुजरात ने ठुकराया, महाराष्ट्र में नहीं लगाने देंगे