मुंबई

Pune: नाबालिग लड़की ने युवक को हनीट्रैप में फंसाया, पिटाई के बाद पैसे ऐंठे

पुणे में 28 साल के डिलीवरी बॉय को पांच लोगों के एक गैंग ने हनीट्रैप में फंसाकर पैसे ऐंठे। पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा है, जिसमें एक नाबालिग लड़की भी शामिल है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Dec 2025, 9:29 PM IST
Feature image
फोटो: पत्रिका

महाराष्ट्र के पुणे में सोशल मीडिया के जरिए हनीट्रैप का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भुगांव के रहने वाले 28 साल के एक डिलीवरी बॉय को पांच लोगों के गैंग ने फंसाकर अगवा किया और मारपीट कर पैसे लिए। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग लड़की और उसके एक पुरुष साथी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक की इंस्टाग्राम पर आरोपी नाबालिग लड़की से दोस्ती हुई थी। कुछ दिनों की बातचीत के बाद दोनों ने फोन नंबर भी आपस में शेयर किए। 7 दिसंबर की शाम लड़की ने युवक को कात्रज चौक पर मिलने बुलाया। जैसे ही दोनों मिले, तभी चार लोग वहां आ धमके और पीड़ित युवक को जबरदस्ती येवलेवाड़ी ले गए। वहां आरोपियों ने उसकी पिटाई की, गाली-गलौज की और धमकी दी कि अगर उसने 70 हजार रुपए नहीं दिए तो उसके खिलाफ झूठा POCSO केस दर्ज करा देंगे। डर के मारे युवक ने अपने एक दोस्त को बुलाया और उससे दस हजार रुपए नकद लेकर आरोपियों को दिए। जिसके बाद उन्होंने उसे छोड़ा।

हालांकि इसके बाद भी पीड़ित को आरोपियों के फोन लगातार आते और वे धमकी देकर उससे बाकी रकम की मांग करते। इससे परेशान होकर युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद भारती विद्यापीठ पुलिस ने नाबालिग लड़की और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।

भारती विद्यापीठ पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308 (उगाही), 140 (किडनैपिंग) और 115 (चोट पहुंचाना) के तहत केस दर्ज किया है। बाकी तीन आरोपियों की तलाश जारी है।

Updated on:
12 Dec 2025, 9:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Tukaram Mundhe: मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पर तुकाराम मुंढे का दो टूक जवाब, बोले- विश लिस्ट में नहीं, हकीकत में जीता हूं

‘आजकल प्रपोज करना बड़ी बात है’, दिलजीत दोसांझ ने हजारों लोगों के सामने कपल का बनाया खास पल, वीडियो वायरल

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सोमवार को ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, मुंबई-पुणे समेत कई बड़े शहरों में थम सकते हैं पहिए

‘नकारात्मकता पर ज्यादा ध्यान देता है विपक्ष’, गिरिराज सिंह का हमला; PM मोदी के 2047 के आत्मनिर्भर भारत लक्ष्य की सराहना

‘मेरी पीठ में छुरा घोंपा’, अविनाश मिश्रा ने मांगी प्राइवेसी तो भड़कीं ईशा सिंह, बोलीं- नाम और सबूत सब सामने ला दूंगी