
Jaya Bachchan News: बॉलीवुड अदाकारा और सांसद जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। इस बार वह किसी बयान या पैपराजी से बहस को लेकर नहीं, बल्कि सड़क पर पड़ी एक खाली बोतल उठाने की वजह से सुर्खियों में हैं। एक कार्यक्रम में जाते समय जया की नजर सड़क पर पड़ी बोतल पर गई। उन्होंने बिना देर किए खुद झुककर उसे उठाया और सड़क से हटाकर किनारे रख दिया। उनका यह अंदाज कैमरे में कैद हो गया।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में जया बच्चन क्रीम रंग के पारंपरिक कपड़ों में दिखाई दे रही हैं। वह कार्यक्रम में पहुंचने के लिए आगे बढ़ रही थीं। इसी दौरान उनकी नजर रास्ते में पड़ी खाली बोतल पर पड़ी। उन्होंने उसे उठाने के लिए किसी दूसरे का इंतजार नहीं किया। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो सामने आने के बाद लोग उनके इस कदम की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि सार्वजनिक जगहों को साफ रखना हर किसी की जिम्मेदारी है और इसके लिए छोटी-छोटी पहल भी मायने रखती है।
वीडियो में जया बच्चन के मोबाइल फोन की स्क्रीन भी दिखाई दे रही है। उनके फोन के वॉलपेपर पर नातिन नव्या नवेली नंदा और नाती अगस्त्य नंदा की तस्वीर लगी हुई है। बोतल उठाने वाले उनके कदम के साथ लोगों ने इस छोटी-सी बात पर भी ध्यान दिया। सोशल मीडिया पर उनके फोन के वॉलपेपर की भी चर्चा हो रही है।
जया बच्चन का पैपराजी के साथ रिश्ता अक्सर सुर्खियों में रहता है। कई बार वह फोटोग्राफरों से नाराजगी जताते हुए भी दिखाई दी हैं। खासकर जब कोई उनकी या परिवार के सदस्यों की बिना अनुमति तस्वीर या वीडियो बनाने लगता है।
एक बार वह अपनी पोती नव्या के साथ जा रही थीं। इसी दौरान उनकी तस्वीर लेने की कोशिश में एक फोटोग्राफर लड़खड़ाकर गिर गया था। इस पर जया की टिप्पणी भी काफी चर्चा में रही थी। एयरपोर्ट पर भी बिना अनुमति वीडियो बनाए जाने पर उन्होंने एक व्यक्ति को टोका था।
लेकिन इस बार जया बच्चन का अलग ही अंदाज देखने को मिला। सड़क पर पड़ी एक खाली बोतल को उठाने के उनके छोटे से कदम ने लोगों का ध्यान खींच लिया है।