मुंबई

15 करोड़ लेकर ज्वैलर फरार,लोगों की शिकायत पर पुलिस ने दुकान पर लगाया नोटिस

कई लोगों ने गहना भी उस दुकान में गिरवी रखा था, जिसे लेकर रातो-रात मालिक फरार हो गया...

less than 1 minute read
Nov 12, 2018
accused jeweller

(कल्याण,मुंबई): ग्राहकों को गुमराह कर डोंबिवली के प्रथमेश ज्वैलर्स का मालिक अजीत कोठारी के 15 करोड़ रुपए की संपत्ति और नकदी लेकर फरार होने का मामला उजागर हुआ है। दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी भी भूमिगत हो गए। डोंबिवली (पूर्व) के स्टेशन रोड पर प्रथमेश ज्वैलर्स नामक दुकान है। दुकान मालिक मासिक जमा योजना चला रहा था। इसके अलावा गहने गिरवी रखकर ब्याज पर पैसे भी देता था। जिसमें सैकड़ों महिलाएं मासिक जमा योजना में हर माह पैसा जमा कराती थीं। मिली जानकारी के मुताबिक कई लोगों ने गहना भी उस दुकान में गिरवी रखा था, जिसे लेकर रातो-रात मालिक फरार हो गया।


पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रथमेश ज्वैलर्स ने हजारों प्रकार के मंगलसूत्र का बोर्ड लगा रखा था, जिसकी डिजाइन देख कर काफी लोगों ने एडवांस देकर ऑर्डर बुक किया था। दुकान मालिक अजीत कोठारी रातो- रात सब समेट कर फरार हो गया। बताया जाता है कि उक्त व्यापारी दुबई में निवेश कर यहां से निकल गया। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने दुकान पर नोटिस लगा दिया है। साथ ही लोगों से अपील की है कि जिनके भी पैसे या जेवर हैं, वह अपनी शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। कोठारी सहित दुकान के सभी कर्मचारी फरार बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

केंद्र सरकार ने ट्रांसपोर्ट वाहनों को दी बड़ी राहत,अब दो वर्ष में करानी होगी पासिंग

Published on:
12 Nov 2018 03:06 pm
Also Read
View All
मोनालिसा नाबालिग, हिंदू है फरमान खान? अब विवादित शादी का वीडियो आया सामने, लड्डू खिलाते आए नजर

IPL में इस टीम की दीवानी हैं 16 साल की मोनालिसा, फरमान खान से जिहादी शादी के आरोप के बीच वायरल हुआ वीडियो

रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

EXCLUSIVE: अंजाने में बने कॉमेडियन, पहले ही शो में बिके सबसे ज्यादा टिकट, एक मोमेंट ने बदल दी विकास कुश शर्मा की जिंदगी

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल