मुंबई

कोरोना से मृतक बेस्ट के चार कर्मचारियों के परिवार वालों को नौकरी

बेस्ट महावस्थापक सुरेंद्र बागड़े ने दिया लिखित आदेश
less than 1 minute read
• •
May 16, 2020
कोरोना से मृतक बेस्ट के चार कर्मचारियों के परिवार वालों को नौकरी
कोरोना से मृतक बेस्ट के चार कर्मचारियों के परिवार वालों को नौकरी

मुंबई. अपनी जान की परवाह न करते हुए बेस्ट बसों की सेवा देने वाले चार मृतक कर्मचारियों के परिजनों को बेस्ट में नौकरी देने का लिखित आदेश बेस्ट महाव्यवस्थापक डॉ. सुरेंद्रकुमार बागडे ने जारी किया है।

बता दें कि अब तक बेस्ट के 107 कर्मचारी कोरोना की चपेट में आए हैं। इनमें से सात लोगों की मौत हो चुकी है। महाव्यवस्थापक ने कहा कि बचे हुए लोगों के परिजनों को भी जल्द ही बेस्ट की सेवा में शामिल किया जाएगा।

गौरतलब है कि बेस्ट उपक्रम के अत्यावश्यक सेवा होने के चलते महाव्यवस्थापक ने सभी कर्मचारियों को काम पर आने का आदेश दिया हुआ है। इसके चलते रोज लगभग डेढ़ हजार से अधिक बस सड़कों पर चल रहीं हैं। इन बसों को सुचारु रुप से चलाने के लिए लगभग 3300 से अधिक बस चालक व कंडक्टर काम कर रहे हैं।

इससे पहले बेस्ट यूनियन कृति समिति के अध्यक्ष शशांक राव ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर प्रशासन बेस्ट कर्मचारियों के स्वास्थ्य का उचित ध्यान नहीं रखेगा,तो हम सोमवार से बसों को पूरी तरह से बंद कर देंगे।

इसके बाद महापौर किशोरी पेडणेकर ने बेस्ट कर्मचारियों से ऐसे कठिन समय में हड़ताल न करने का अनुरोध किया है। इसके बाद सुरेंद्र बागड़े ने कहा कि कर्मचारियों का निधन दुखद है। हमने उन सभी कर्मचारियों के परिजनों को बेस्ट सेवा में लेने का निर्णय लिया है, जिन्होंने कर्तव्य पालन करते हुए जान गंवाई।

Published on:
16 May 2020 07:26 pm
Also Read
View All
‘कृति सेनन के आउटफिट जितना गुस्सा भी नहीं’, बिहार कांड के बीच एबिगेल पांडे ने उठाए लोगों की चुप्पी पर सवाल

डॉग Mau की डेथ पर गौरव तनेजा ने PETA और मेनका गांधी को दी चुनौती, बोले- ‘सबूत हैं तो कानूनी कार्रवाई करें’

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर की अगली फिल्म में काम करने वाले थे मुश्ताक खान, निधन पर विशाल चतुर्वेदी बोले- अपने पीछे विरासत छोड़ गए

‘आप सच में सबसे अच्छे होस्ट हैं’, रोहित शेट्टी के लिए रुहानिका धवन का इमोशनल पोस्ट, बोलीं- ‘एक दिल है सर’

​​​​​भुजबल को क्लीन चिट पर भड़की NCP (SP): नसीम सिद्दीकी बोले- ‘भाजपा की वॉशिंग मशीन में धुलने का मिला इनाम’