मुंबई

गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के चक्कर में बॉयफ्रेंड बना चोर, शोरूम से उड़ाया 1 लाख का फोन, दोनों अरेस्ट

Kalyan News : गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए बॉयफ्रेंड ने डिजिटल शॉप से 1 लाख 10 हजार रुपये का मोबाइल फोन चुराया।

less than 1 minute read
Aug 20, 2024

मुंबई के करीब कल्याण शहर में एक हैरान करने वाली घटना घटी है। अपनी प्रेमिका को इंप्रेस करने के लिए एक लड़के ने कुछ ऐसा कर दिया कि उसे सीधे जेल जाना पड़ा। पुलिस ने बताया की आरोपी ने कल्याण के मेट्रों मॉल के एक डिजिटल शॉप से 1 लाख 10 हजार रुपये का मोबाइल फोन चुराया था। इस वारदात में उसकी गर्लफ्रेंड भी शामिल थी।

कल्याण (पूर्व) के मेट्रो मॉल स्थित रिलायंस डिजिटल शॉप में चोरी की यह घटना हुई। इस मामले में कोलसेवाडी पुलिस स्टेशन में चोरी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद दोनों को 18 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लड़के का नाम साकीनाका निवासी सागर साहू और लड़की का नाम कल्याण निवासी प्रियंका मेनन बताया जा रहा है।  

मिली जानकारी के मुताबिक ये कपल ठाणे में एक ही प्राइवेट कंपनी में काम करता है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें ऑफिस से जुड़े काम के लिए लेटेस्ट वर्जन वाला मोबाइल फोन चाहिए था, इसलिए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस उनके दावों की जांच कर रही है।

शिकायत के मुताबिक, अनजान लड़का-लड़की मोबाइल फोन खरीदने के बहाने शॉप पर आए थे। बेचने के लिए सिक्योरिटी पॉड पर एक लाख रुपये का सैमसंग कंपनी का स्मार्टफोन रखा हुआ था, जिसे दोनों ने बड़ी चालाकी से चुरा लिया और लड़की ने मोबाइल अपने बैग में रख लिया। हालांकि, उनकी यह चोरी शॉप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पकड़े जाने पर दोनों ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

Published on:
20 Aug 2024 02:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर