मुंबई

मुंबई: कांदिवली के स्कूल में प्रेयर में बजी अजान, टीचर सस्पेंड, पुलिस ने शुरू की जांच

Azaan in Kandivali School: कांदिवली में स्कूल के मॉर्निंग असेंबली का एक कथित वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ जिसमें लाउडस्पीकर पर इस्लामी प्रेयर (अजान) बजते हुए सुना जा सकता है।
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2023, 7:45 PM IST
kapol_vidyanidhi_international_school_kandivali.jpg
कपोल विद्यानिधि इंटरनेशनल स्कूल में अजान बजाने का आरोप

Kapol Vidyanidhi International School Azaan Prayer: मुंबई (Mumbai) के कांदिवली (Kandivali) में एक स्कूल में सुबह की प्रेयर में अजान (Azaan बजाने का मामला सामने आया है। यह मामला कांदिवली के कपोल विद्यानिधि इंटरनेशनल स्कूल (Kapol Vidyanidhi International School) का है। कुछ अभिभावको के विरोध के बाद शुक्रवार को एक शिक्षक को मॉर्निंग असेंबली के दौरान अज़ान बजाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। इस घटना ने अब सियासी रंग ले लिया है और स्कूल में विरोध प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है।

डीसीपी अजय कुमार बंसल (Ajay Kumar Bansal) ने कहा, “शिकायत मिली है कि कांदिवली के स्कूल में सुबह की प्रार्थना में अजान बजाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी पहलुओं से जांच की जाएगी। सभी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।“ यह भी पढ़े-ये फेविकोल का जोड़ है... विज्ञापन विवाद के बाद शिंदे-फडणवीस का बड़ा बयान, संजय राउत बोले बस 2 महीने और

महावीर नगर (Mahavir Nagar) स्थित स्कूल के मॉर्निंग असेंबली का एक कथित वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ जिसमें लाउडस्पीकर पर इस्लामी प्रेयर (नमाज़) बजते हुए सुना जा सकता है। विरोध करने वाले एक अभिभावक ने कहा, “हम में से ज्यादातर लोग यहां सुबह की सैर के लिए आते हैं। यहां नमाज बजना बेहद असामान्य था। वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद कई माता-पिता स्कूल में इकट्ठा होने लगे।”

स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. रेशमा हेगड़े (Reshma Hegde) के मुताबिक, यह छात्रों को अलग-अलग धर्मों की प्रार्थनाओं के बारे में जानकारी देने की एक पहल थी। लेकिन अब हमारे प्रयास का गलत मतलब निकाला जा रहा है।

हालांकि आक्रोशित अभिभावकों ने इस तरह की किसी भी पहल की जानकारी होने से इनकार किया। एक अभिभावक ने कहा "हममें से किसी को भी स्कूल ने इसके बारे में सूचित नहीं किया था। अगर बताते तो हम इस पर आपत्ति जताते। एक अन्य अभिभावक ने कहा “हम यहां बच्चों को इसलिए भेज रहे हैं, क्योंकि यह एक हिंदू स्कूल है। यहां अजान बजाने की कोई आवश्यकता नहीं थी। क्या मदरसे में कोई हिंदू प्रार्थना बजती है?”

अभिभावकों के विरोध का नेतृत्व स्थानीय बीजेपी विधायक योगेश सागर (MLA Yogesh Sagar) ने किया। इस बीच, स्थानीय शिवसेना नेता संजय सावंत (Sanjay Sawant) ने पुलिस को एक शिकायत दी। जिसमें आरोप लगाया है कि स्कूल छात्रों का धर्मांतरण करने की कोशिश कर रहा है और इससे अभिभावकों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

विरोध कर रही भीड़ को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल हेगड़े ने कहा, “शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। यह एक हिंदू स्कूल है और हमारे प्रेयर में गायत्री मंत्र और सरस्वती वंदना शामिल है। हम विश्वास दिलाते हैं कि भविष्य में ऐसी घटना फिर नहीं होगी।"

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘हाथ पकड़कर अभिनय सिखाया’, CID के निर्माता बी.पी. सिंह को याद कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस अश्विनी कालसेकर, बोलीं- ‘वो मेरे गुरु थे’

‘किसी की गर्लफ्रेंड बेइज्जत करके चली गई, फिर भी’ लव गिल पर माही विज के तीखे बोल, Bigg Boss 20 के घर में बढ़ा विवाद

कनिका मान और गुल्लू ने पकड़ ली माही विज की गेम! ‘नकली प्रो मैक्स’ बोलते हुए खोल डाली सारी पोल

Mumbai Metro Line 12A: कल्याण-डोंबिवली से नवी मुंबई का सफर होगा आसान, क्या है 13856 करोड़ की नई मेट्रो परियोजना