मुंबई

महाराष्ट्र: मध्य रेलवे ने कोल्हापुर आने वाली इस ट्रेन का परिचालन किया बंद, जानिए वजह

Maharashtra Kolhapur Train: कोल्हापुर-बैंगलोर रानी चेन्नम्मा एक्सप्रेस (Kolhapur-Bangalore Rani Chennamma Express) को भी स्थायी रूप से शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया था। वर्तमान में यह ट्रेन मिराज-बैंगलोर रूट (Miraj-Bangalore Route) पर प्रतिदिन चलती है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jan 2023, 6:10 PM IST
Pointsman Kasim Sheikh died At Lower Parel Workshop during Train Shunting
मुंबई के रेलवे वर्कशॉप में हादसा, पॉइंट्समैन की मौत

Kolhapur-Manuguru Express Train Cancelled: दक्षिण भारत से महाराष्ट्र के कोल्हापुर आने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को यात्रियों की कमी के चलते बंद कर दिया गया है। मध्य रेलवे (Central Railway) ने कोल्हापुर-मनुगुरु एक्सप्रेस (Kolhapur-Manuguru Express) ट्रेन को कोल्हापुर से स्थायी रूप से रद्द करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन अब केवल बेलगावी (Belagavi) और मनुगुरु (Manuguru) के बीच चलेगी।

इससे पहले, कोल्हापुर-बैंगलोर रानी चेन्नम्मा एक्सप्रेस (Kolhapur-Bangalore Rani Chennamma Express) को भी स्थायी रूप से शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया था। वर्तमान में यह ट्रेन मिराज-बैंगलोर रूट (Miraj-Bangalore Route) पर प्रतिदिन चलती है। इससे कोल्हापुर का दक्षिण भारत से रेल संपर्क कम हो गया है। अब कोल्हापुर-तिरुपति हरिप्रिया एक्सप्रेस (Kolhapur-Tirupati Haripriya Express) ही शहर से दक्षिणी राज्य के लिए एकमात्र सीधी ट्रेन रह गई है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में रैपिडो ने बंद की बाइक टैक्सी सर्विस, उबर पर भी कसेगा कानून का शिकंजा

मध्य रेलवे सलाहकार समिति की सदस्य शिवनाथ बियानी ने कहा, “यात्रियों की कमी के कारण मध्य रेलवे द्वारा रोकी गई कोल्हापुर-मनुगुरु एक्सप्रेस को अब दक्षिण-पश्चिम रेलवे के हुबली डिवीजन द्वारा चलाया जायेगा। लेकिन 17 जनवरी से यह एक्सप्रेस ट्रेन अब कोल्हापुर के बजाय बेलगावी स्टेशन से रवाना होगी और बेलगावी-मनुगुरु एक्सप्रेस (Belagavi-Manuguru Express) के तौर पर चलेगी। यह ट्रेन हुबली, गुंतकल, रायचूर, उदगीर, चित्तूर, सिकंदराबाद आदि स्टेशनों से गुजरेगी।“

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

माही विज के आंसुओं पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बिग बॉस मेकर्स पर लगे आरोपों का दिया करारा जवाब

मुंबईकरों को बड़ी राहत! अब BEST बस में भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, छुट्टे पैसों की झंझट होगी खत्म

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

‘तेज प्रताप यादव को बिहार की जनता ने किया रिजेक्ट’, गौतम गुलाटी के सपोर्ट में उतरे तहसीन शहजाद, बोले- पॉलिटिक्स में भी फ्लॉप