मुंबई

Maharashtra: मां का कत्ल किया… फिर शरीर के अंगों को पकाकर खाया, अब होगी फांसी!

Kolhapur Murder : मां की हत्या करने और उसके शरीर के कुछ अंगों को फ्राई कर खाने वाले हैवान बेटे की फांसी की सजा पर हाईकोर्ट ने मुहर लगा दी है।
2 min read
Oct 02, 2024
Kolhapur mother murder

Kolhapur Horror Murder : बॉम्बे हाईकोर्ट ने मां की हत्या कर उसके शरीर के अंगों को खाने वाले दरिंदे बेटे की मौत की सजा को बरकरार रखा है। दोषी ने अपनी बुजुर्ग मां का कत्ल करने के बाद शव को क्षत-विक्षत कर दिया था और मस्तिष्क, लीवर और किडनी जैसे अंगों को फ्राई करके खा लिया था।

यह घटना 28 अगस्त 2017 में महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के माकडवाला इलाके में हुई थी। इस घटना के बाद 8 जुलाई 2021 में कोल्हापुर सेशन कोर्ट ने आरोपी सुनील कुचकोरवी को फांसी की सजा सुनाई। आरोपी ने इस सजा को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. सुनील की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने अब हत्यारे बेटे की मौत की सजा को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट ने कहा कि यह नरभक्षण का मामला है और आरोपी की सुधरने की संभावना नहीं है।

जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस पृथ्वीराज चव्हाण की खंडपीठ ने दोषी सुनील कुचकोरवी की याचिका पर सुनवाई की. खंडपीठ ने सुनील की फांसी की सजा पर मुहर लगा दी है।

हाईकोर्ट ने कहा, दोषी में सुधार की कोई संभावना नहीं है। यह मामला दुर्लभतम श्रेणी में आता है। दोषी ने न केवल अपनी मां की हत्या की, बल्कि उसने उसके शरीर के अंगों- मस्तिष्क, दिल, लीवर, किडनी, आंत को भी निकाल लिया और उन्हें एक बर्तन में पकाया।

खंडपीठ ने कहा, ‘‘उसने अपनी मां की पसलियां पकाई थीं और उनका दिल भी पकाने वाला था। यह नरभक्षण का मामला है। इसलिए दोषी के सुधरने की कोई संभावना नहीं है, क्योंकि नरभक्षण करने की प्रवृत्ति होती है। अगर दोषी को आजीवन कारावास की सजा दी जाती है, तो वह जेल में भी इसी तरह का अपराध कर सकता है।

क्या है मामला?

सुनील कुचकोरवी ने 28 अगस्त 2017 को कोल्हापुर शहर के माकडवाला में अपने घर पर अपनी 63 वर्षीय मां यल्लमा रमा कुचकोरवी की बेरहमी से हत्या कर दी। फिर शव के टुकड़े किए और कुछ अंगों को कड़ाही में तलकर खा लिया। आरोपी की मां ने जब उसे शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो उसने वारदात को अंजाम दिया। वह पुणे की येरवडा जेल में बंद है। उसे हाईकोर्ट के फैसले की जानकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दी गई।

Updated on:
02 Oct 2024 06:20 pm
Published on:
02 Oct 2024 06:20 pm
Also Read
View All
Toxic Box Office Collection Day 1: टॉक्सिक ने ओपनिंग पर 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जवान और धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड, अपनी ही फिल्म से हारी

‘खा-पीकर आंदोलन करो, मैं तो चोरी-छिपे खाता था’, अनशन पर बैठे छात्रों को फडणवीस के मंत्री की अजीब सलाह

‘राखी बिना टीके के नहीं चलेगी’, कृति सेनन के ऐड विवाद पर कंगना रनौत ने फिर उठाए सवाल, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

‘बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटके थे?’ कंगना रनौत ने फिर साधा योग गुरु पर निशाना, जवानी वाली बात पर दिया बयान

हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जिम से निकलते हुए वारदात को दिया गया अंजाम