मुंबई

KRK Arrest: कमाल खान की मुश्किलें बढ़ीं, विवादित ट्वीट मामले में मुंबई कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

KRK Arrested in Mumbai: दो साल पहले केआरके ने बॉलीवुड के दो दिवंगत अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद युवा सेना के नेता राहुल कनाल ने उनके खिलाफ मलाड पुलिस में शिकायत दर्ज करावाई थी।

2 min read
Aug 30, 2022
मुंबई पुलिस ने एक्टर कमाल खान को अरेस्ट किया

Kamaal Khan KRK Arrested Over Controversial Tweet: मुंबई की बॉलीवुड अभिनेता-निर्माता कमाल राशिद खान (KRK) साल 2020 के अपने एक विवादास्पद ट्वीट के मामले में फंसते नजर आ रहे है। मंगलवार को मुंबई की बोरीवली कोर्ट ने केआरके को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मलाड पुलिस ने केआरके को दुबई से आने के बाद मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था।

बोरीवली मजिस्ट्रेट कोर्ट में 47 वर्षीय केआरके खान ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। अपने ट्वीट को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले कमाल खान की गिरफ़्तारी पर मुंबई के डीसीपी विशाल ठाकुर ने कहा “वें भारत के बाहर थे इसलिए हमने लुक आउट सर्कुलर (LoC) जारी किया था। वे कल (सोमवार) भारत आए जिसके बाद हमने इनको गिरफ़्तार किया। हमने आईपीसी की धारा और आईटी एक्ट 67 के तहत केस दर्ज़ किया है। ये विवादित ट्विट थे जिसके तहत यह मामला दर्ज़ किया गया।” यह भी पढ़े-मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुए केआरके, एक्टर का ये ट्वीट बना मुसीबत


क्या है आरोप?

दो साल पहले केआरके ने बॉलीवुड के दो दिवंगत अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद युवा सेना के नेता राहुल कनाल ने उनके खिलाफ मलाड पुलिस में शिकायत दर्ज करावाई थी। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और अन्य कानूनों की विभिन्न धाराओं के तहत केआरके के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

कौन सी धाराएं लगी है?

आईपीसी की धारा 153- दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना

आईपीसी की धारा 500- मानहानि

सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम।

गौरतलब हो कि केआरके को 'बिग बॉस 3' में भी देखा गया था। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले केआरके ने 'सीताम', 'देशद्रोही' जैसी फिल्मों में एक्टिंग की है और वर्तमान में 'देशद्रोही-2' का सीक्वल बना रहे हैं। खान कई बार बॉलीवुड और राजनीति सहित कई मुद्दों पर आलोचनात्मक टिप्पणी करने और सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के चलते सुर्खियों में रहे हैं।

Published on:
30 Aug 2022 02:24 pm
Also Read
View All