Lalbaugcha Raja 2023 Live Telecast: यह साल लालबाग के राजा का 90वां साल है। मंडल की स्थापना 1934 में कोली समुदाय के मछुआरों द्वारा लालबाग बाजार में की गई थी।
Lalbaugcha Raja Visarjan 2023: महाराष्ट्र में अनंत चतुर्दशी के दिन आज गणपति विसर्जन शुरू हो गया है। गणपति बाप्पा मोरया.. अगले बरस तू जल्दी आ.. इस गूंज के साथ हर जगह विघ्नहर्ता गणपति बप्पा (Ganpati Bappa) को विदाई दी जा रही है। मुंबई के मशहूर गणपति लालबाग राजा (लालबागचा राजा) की सवारी भी गिरगांव चौपाटी के लिए निकल चुकी हैं। लालबाग के राजा के विसर्जन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे हैं।
गणेशोत्सव के आखिरी दिन यानि आज लालबागचा राजा की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी है। लालबाग के राजा मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय गणेश पंडालों में से एक है। हर साल की तरह इस बार भी लालबाग राजा के दर्शन के लिए बड़े-बड़े नेता, फिल्म स्टार अपने परिवार के साथ पंडाल पहुंचे। यह भी पढ़े-Ganpati Visarjan: बप्पा की विदाई के लिए मुंबई तैयार, 19 हजार पुलिसकर्मी तैनात, ठाणे में कड़े बंदोबस्त
यह साल लालबाग के राजा का 90वां साल है। इस मंडल की स्थापना 1934 में कोली समुदाय के मछुआरों द्वारा लालबाग बाजार में की गई थी। इसमें विराजमान बप्पा की विशाल मूर्ति देखने लायक ही होती है। लालबागचा राजा गणपति (Lalbaugcha Raja Ganapati) को गिरगांव चौपाटी में विसर्जित किया जाएगा।
इस बीच, मुंबई में गणपति विसर्जन की पुख्ता तैयारियां की गयी है। संयुक्त पुलिस आयुक्त सत्य नारायण ने बताया कि गणेश विसर्जन के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। मुख्य विसर्जन पॉइन्ट पर कड़ा बंदोबस्त लगाया है। बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, लाइफगॉर्ड आदि तैनात किए हैं। मुंबई पुलिस के 2,800 अधिकारी और 16,000 पुलिसकर्मी सड़क पर तैनात हैं। इसके साथ ही राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ), रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ), क्विक रिस्पांस टीम कमांडो भी बंदोबस्त में है।
Lalbaugcha Raja 2023 Visarjan : Live Streaming