20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रितेश देशमुख को रोता देख जेनेलिया भी नहीं रोक पाईं आंसू, वीडियो देखते ही फैंस भी हुए इमोशनल

Ritesh Deshmukh-Genelia Deshmukh Crying: फिल्म राजा शिवाजी के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर रितेश देशमुख और जेनेलिया काफी भावुक नजर आए। दोनों फिल्म पर बात करते करते रो पड़े।

2 min read
Google source verification
Ritesh Deshmukh-Genelia Deshmukh Crying

Ritesh Deshmukh-Genelia Deshmukh Crying (सोर्स- @tahirjasus)

Ritesh Deshmukh-Genelia Deshmukh Crying: मुंबई में आयोजित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान अभिनेता-निर्देशक रितेश देशमुख का भावुक अंदाज हर किसी का ध्यान खींच ले गया। मंच पर जब उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महान ऐतिहासिक व्यक्तित्व को पर्दे पर निभाने की जिम्मेदारी पर बात की, तो उनकी आवाज भर्रा गई और कुछ क्षणों के लिए वो खुद को संभाल नहीं सके। इस दौरान उनकी पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख भी भावुक नजर आईं और उन्हें अपनी आंखों के आंसू पोंछते देखा गया।

बचपन की यादों से जुड़ा सपना (Ritesh Deshmukh-Genelia Deshmukh Crying)

कार्यक्रम में रितेश ने अपने स्कूल के दिनों की एक याद साझा करते हुए बताया कि बचपन में वो एक मंचन के दौरान 'मावला' की भूमिका निभा चुके हैं, जबकि उनके दोस्त ने शिवाजी महाराज का किरदार निभाया था। उन्होंने कहा कि आज इतने वर्षों बाद वही सम्मान वो बड़े पर्दे पर निभाकर अर्पित करने की कोशिश कर रहे हैं।

रितेश ने कहा कि शिवाजी महाराज केवल इतिहास का नाम नहीं बल्कि एक जीवंत प्रेरणा हैं, जिनके विचारों के साथ लोग बड़े होते हैं। उनके अनुसार, किसी भी कलाकार के लिए 'शिव रूप' निभाना सौभाग्य और जिम्मेदारी दोनों है।

जेनेलिया के भी नहीं रुके आंसू

इस इवेंट के दौरान जेनेलिया भी अपने पति रितेश को यूं भावुक होते देख अपने आंसू रोक नहीं पाईं। जेनेलिया भी इस मौके पर काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने इस फिल्म में काम करने वाले सभी एक्टर्स और क्रू मेंबर्स को धन्यवाद कहा। जेनेलिया बोलते-बोलते काफी इमोशनल हो गईं। ताहिर जासूस समेत कई पैपराजी पेज पर इस दौरान के वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं।

मंच पर मौजूद रहे कई बड़े सितारे

इस खास मौके पर फिल्म की स्टारकास्ट के कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे, जिनमें संजय दत्त, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन और भाग्यश्री शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान रितेश ने अपने को-एक्टर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक फिल्म को आकार देने में पूरी टीम का योगदान बेहद अहम रहा है।

संजय दत्त ने भी किरदार पर की बात

इसी इवेंट पर संजय दत्त ने भी अपने किरदार अफजल खान को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि इस किरदार के लिए उन्हें कितनी मेहनत करनी पड़ी है। संजय ने बताया कि वो रियल लाइफ अफजल खान जैसे बिल्कुल भी नहीं हैं। इसलिए इस रोल में ढलना उनके लिए काफी बड़ी चुनौती थी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग