मुंबई

सावधान!…लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी समुद्र के रास्ते फिर भारत आने की फिराक में, इंडियन नेवी व कोस्ट गार्ड को अलर्ट रहने के निर्देश

समुद्री रास्तों से भारत में दाखिल होना आतंकियों के लिए कोई नई बात नहीं है,वे पहले भी ऐसा कर चुके हैं...
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Oct 2018, 7:17 PM IST
Feature image

(पत्रिका ब्यूरो,मुंबई): मायानगरी मुंबई में एक बार फिर 26/11 जैसे दर्दनाक और दिल दहला देने वाले हादसे को अंजाम देने की कोशिश की जा रही है। 26/11 जैसी दहला देने वाली घटना को अंजाम देने के लिए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी समुद्र के रास्ते भारत में आने की कोशिश कर सकते हैं। खबरों की मानें तो काउंटर टेरीरिसम अधिकारियों ने इंडियन नेवी, कोस्ट गार्ड समेत कार्गो शिप व ऑयल टैंकर्स पर पैनी नजर रखने का आदेश दिया है। विदित हो कि समुद्री रास्तों से भारत में दाखिल होना आतंकियों के लिए कोई नई बात नहीं है। वे पहले भी ऐसा कर चुके हैं। पाकिस्तान से लश्कर के आतंकी सीमा पार से पिछले करीब पांच महीनों से घुसपैठ की फिराक में हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए इंडियन नेवी और कोस्ट गार्ड को 7517 किमी. लंबी सीमा पर सतर्क रहने के लिए आगाह कर दिया गया है।


26/11 के हमलावरों ने बाजी ली थी पाक से ट्रेनिंग...

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, लश्कर के अलावा जैश-ए-मोहम्मद ने भी भारत को निशाना बनाने के लिए आतंकियों को खतरनाक ट्रेनिंग देने के अलावा स्विमिंग और डीप डायविंग जैसी टेक्नीक सिखाई है। गौरतलब है कि 26/11 हमले के आरोपी डेविड हेडली ने 2010 में नेशनल इन्विस्टीगेशन एजेंसी को याकूब नाम के जिहादी का नाम बताया था, जो टेरर ग्रुप के मरीन विंग का हेड हुआ करता था। हेडली ने यह भी कबुला था कि 26/11 अटैक में 10 आतंकी भी शामिल थे, जिन्होंने पाकिस्तान से ट्रेनिंग ली थी।

Updated on:
12 Oct 2018, 7:17 PM IST
Published on: