मुंबई पुलिस प्रमुख के लिए अधिकारी कर रहे हैं लॉबिंग

फडनवीस के लिए मारिया की जगह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के आईपीएस अधिकारी को चुनना सबसे बड़ी चुनौती है। 

less than 1 minute read
Sep 04, 2015
Mumbai police

मुंबई। मुंबई पुलिस
आयुक्त राकेश मारिया का 30 सितंबर को पुलिस महानिदेशक (डीजी) के पद पर प्रमोशन हो
रहा है। मुंबई पुलिस प्रमुख को लेकर लॉबिंग शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री और गृह
मंत्री देवेंद्र फडनवीस के लिए मारिया की जगह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के
आईपीएस अधिकारी को चुनना सबसे बड़ी चुनौती है।

सीपी बनने का सपना

मुंबई
पुलिस आयुक्त की दौड़ में केके पाठक, संजय बर्वे और सुबोध जायसवाल सबसे आगे चल रहे
हैं। महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक संजीव दयाल समेत कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी इस
महीने सेवानिवृत्त होने वाले हैं, उनकी जगह भरना है। नए अधिकारी की भी नियुक्ति
करनी है। महाराष्ट्र कैडर के हर आईपीएस अधिकारी का मुंकई पुलिस आयुक्त बनने का सपना
होता है।

सीएम दफ्तर के लगा रहे चक्क
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के
सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की नियुक्ति मुंबई सीपी के पद पर होनी चाहिए, लेकिन कई
बार सरकार देश की आर्थिक राजधानी की कानून-व्यवस्था का हवाला देकर जूनियर आईपीएस
अधिकारी को नियुक्त कर देती है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कांबले थे, लेकिन
कानून-व्यवस्था बनाए रखने का हवाला देकर सरकार ने मारिया की नियुक्ति की। मारिया,
कांबले और तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अहमद जावेद को लेकर काफी लामबंदी हुई।
इस बार भी कई और आईपीएस अधिकारी मुंबई सीपी बनने के लिए मुख्यमंत्री और गृह मंत्री
फडनवीस के दफ्तर का चक्कर लगा रहे हैं।

Published on:
04 Sept 2015 08:21 pm
Also Read
View All