मुंबई

Lockdown सड़क पर नमाज़ पढ़ने पर 125 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

रजा अकादमी ( raza academy )के तरफ से नमाज़-ए-जनाज़ा आयोजित किए जाने का आरोप पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 May 2020, 12:36 AM IST
Lockdown सड़क पर नमाज़ पढ़ने पर 125  लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Lockdown सड़क पर नमाज़ पढ़ने पर 125 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई | कोरोना वायरस ( Coronavirus ) की रोकथाम के लागू लॉकडाउन नियमो का उल्लंघन कर पिछले हफ्ते सड़क पर सैकड़ो लोग जमा होकर नमाज़-ए-जनाज़ा में भाग लिए | इस मामले में डोंगरी पुलिस ( Dongari Police ) ने 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला ( FIR ) दर्ज किया है।
जानकारी अनुसार गुरुवार को रजा अकादमी संघटन से जुड़े एक 72 वर्षीय व्यक्ति का निधन हो गया था | संघटन से जुड़े होने के कारण डोंगरी के एसवी रोड पर नमाज़-ए-जनाज़ा आयोजित की थी | इस में 100 से 125 लोगो ने भाग लिया | इस की जानकारी डोंगरी पुलिस को होने पर सबसे पहले जानकारी इकठ्ठा कर पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस इब्राहिम ताई ,सैद नूरी ,सलीम बटाटावला, हसनभाई , मुन्नाभाई सहित 125 लोगो के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज किया है | सहायक पुलिस आयुक्त अविनाश धर्माधिकारी ने दिए बयान में बताया कि हमने लॉकडाउन के नियम तोड़ने के लिए रज़ा अकादमी के करीब 125 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Updated on:
12 May 2020, 12:36 AM IST
Published on: