मुंबई

लॉकडाउन उल्लंघन: भिवंडी में 15 दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज

कोरोना मरीजों (Covid-19) की बढ़ती संख्या के बीच भिवंडी पुलिस (Bhiwandi Police) शहर में सख्ती बरत रही है। अंजूरफाटा स्थित मेघधारा मार्केट (Meghdhara Market) के दुकानदारो-सुभाष धर्मराज जैन, रमेश रामदास वर्मा, राजेश धनजी मालदे, जतिन अमृत लाल शहा, भंवरलाल चोपड़ा, नाथाभाई, जीतेन्द्र चंद्रकांत पटेल, किशोर गुलाबचंद्र शहा, मयूर गिरीश शहा, अभिषेक रामकिशोर विश्वकर्मा, प्रवीण प्रेमचंद शहा और इश्तियाक बेग के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 May 2020, 12:10 AM IST
लॉकडाउन उल्लंघन: भिवंडी में 15 दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज
लॉकडाउन उल्लंघन: भिवंडी में 15 दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज

भिवंडी. पावरलूम नगरी भिवंडी (Bhiwandi) में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच पुलिस लॉकडाउन (lockdown) नियमों का सख्ती से पालन करा रही है। जो भी लोग लॉकडाउन नियमों का पालन नहीं कर रहे, पुलिस बेमुरौवत कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शहर के 15 दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया है। इनमें से 12 मामले अंजूरफाटा स्थित मेघधारा मार्केट के व्यापारियों के खिलाफ मामला दायर किए गए हैं।

लॉकडाउन का पालन नहीं करने पर अंजूरफाटा स्थित मेघधारा मार्केट के 12 दुकानदारों-सुभाष धर्मराज जैन, रमेश रामदास वर्मा, राजेश धनजी मालदे, जतिन अमृत लाल शहा, भंवरलाल चोपड़ा, नाथाभाई, जीतेन्द्र चंद्रकांत पटेल, किशोर गुलाबचंद्र शहा, मयूर गिरीश शहा, अभिषेक रामकिशोर विश्वकर्मा, प्रवीण प्रेमचंद शहा और इश्तियाक बेग के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसी तरह दापोडा रोड (Dapoda Road) के अमिता कांप्लेक्स (Amita Complex) के जैनम इंटर प्राइजेस के गाला नंबर 5 के मालिक जैनम जसानी, न्यू फ्रेंड्स इलेक्ट्रिक वक्र्स के मालिक शकील जमील खान और ग्लोबल वेयर हाउस के जाफर भाई तालपतरीवाला के खिलाफ भी लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है।

दुकान-गोदाम पर छापा, 2 लाख 72 हजार रुपए का गुटखा बरामद
भोईवाडा पुलिस ने दल बल के साथ दुकान, गोदाम तथा मोटर साइकिल पर लदे प्रतिबंधित गुटखा विक्रेताओं पर छापा मार कर लगभग 2 लाख 72 हजार 273 रुपए का गुटखा जब्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ठाणे के एफडीए अधिकारी शंकर किशन राठौड की शिकायत पर भोईवाडा पुलिस ने इरफान शमसुद्दीन खान (40) और रवीश मैनुद्दीन पटेल (42) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस उप-निरीक्षक डीएम लोखंडे कर रहे हैं।

Updated on:
16 May 2020, 12:10 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘शुरू में मदद के लिए चीख रहे थे, फिर सन्नाटा’, येडशी अग्निकांड पर प्रत्यक्षदर्शियों का बड़ा खुलासा, बचाने के लिए बुलाई थी JCB

पटाखों ने जला दी पूरी बालकनी और कमरा, दिवाली के बाद एक्टर गुरफतेह पीरजादा ने शेयर की घर की डरावनी तस्वीरें, AQI पहुंचा 521

दिवाली पर आग की घटनाओं के बाद मुंबई में बड़ा फैसला, 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई पटाखों पर रोक

‘गाली-गलौज, स्मोकिंग और स्लीवलेस कपड़े नहीं पहनूंगी’, दीपिका चिखलिया ने फिल्मों में बोल्ड सीन और छोटे कपड़े पहनने पर कही बड़ी बात

शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह