
मुंबई। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की कमाई में भी पिछले 5 वर्षों में दो करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। शुक्रवार को परचा दाखिला के समय चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में मुख्यमंत्री ने अपनी संपत्ति 3. करोड़ 78 लाख रुपये बताई है। वर्ष 2014 में फडणवीस की संपत्ति एक करोड़ 81 लाख रुपये थी। लेकिन वेतनवृद्धि और जमीं के दाम बढ़ाने से उनकी संपत्ति में इजाफा हुआ है। उनकी पत्नी के पास 47 लाख रुपये की कमाई के साथ कुल 99. 3 लाख करोड़ की संपत्ति है तो वही ठाकरे परिवार से पहली बार चुनावी मैदान में उतरे आदित्य ठाकरे के पास भी कुल 11 करोड़ रुपये की सम्पत्ति बताई है। आदित्य ने अपनी कमाई का जरिया शेयर बाजार और अन्य निवेश को बताया है।
अबतक विधानसभा में परचा दाखिले में दिए हलफनामे के अनुसार घाटकोपर के भाजपा के मुंबई अध्यक्ष और मलबार हिल से प्रत्यासी मंगल प्रभात लोढ़ा के पास 441 करोड़ रूपये की संपत्ति है। इसके अलावा लोढ़ा ने खुद पर 283 करोड़ रुपये की देनदारी होने की भी जानकारी भी दी है। लोढ़ा बिल्डर हैं। महाराष्ट्र्र सहित देश -विदेश में भी लोढ़ा कंस्ट्रक्शन के काम शुरू हैं। लोढ़ा के बाद घाटकोपर पूर्व से भाजपा के ही प्रत्यासी पराग शाह ने 239 करोड़ 24 लाख 19 हजार168 रुपये अपनी सप्तति घोषित किया है तो वही उनकी पत्नी के पास 160 करोड़ 13 लाख 38 हजार 675 रुपये की संपत्ति हैं।
इसके बाद सपा के विधायक और मानखुर्द -शिवजी नगर से प्रत्यासी अबू असीम आज़मी के पास औ
र पत्नी के पास संयुक्त रूप से कुल 209 करोड़ 08 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है। चाहतरापति शिवजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोसले जो सातारा लोकसभा सीट से उप चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने अपने पास 157 करोड़ 22 लाख, पत्नी दमयंती के पास 4 करोड़ 14 लाख सहित कुल 161 करोड़ 36 लाख 76 हजार 290 रुपये की चल-अचल संपत्ति घोषित है। करोड़पति उम्मीदवार उदयनराजे के पास इस वक्त 25 लाख और पत्नी के पास 1 लाख 95 हजार रुपये नगद है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार के पास कुल 44 करोड़ 23 लाख 46 हजार 579 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। उनके खुद के पास चल संपत्ति 6 करोड़ 56 लाख 27 हजार 769 रुपये की और पत्नी के पास 11 करोड़ 65 लाख 15 हजार 493 रुपये की है।
भाजपा के ही वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे के पास व उनकी पत्नी के पास कुल 22 करोड़ 98 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है। भाजपा से टिकट नहीं मिलाने की वजह से नाराज होकर मुक्तताई विधानसभा सीट से खडसे ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बालासाहेब थोरात ने संगमनेर सीट से नामांकन किया है। उनके पास 5 करोड़ 66 लाख पत्नी के पास 96 लाख 24 हजार रुपये सहित कुल 6 करोड़ 62 लाख 81 हजार 700 रुपये की संपत्ति है। जलना से प्रत्यासी शिवसेना के दिग्गज नेता व् मंत्री अर्जुन खोतकर के पास 7 करोड़ 67 लाख रुपये कीसंपत्ति है।