
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मुख्यमंत्री के लिए एक बार फिर देवेंद्र फडणवीस का नाम घोषित कर दिया है। गोरेगांव स्थित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजप के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि राज्य में देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने एक नंबर काम किया है। देवेंद्र ही पुनः मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे कहते हैं कि कुछ हुआ नहीं है मई कहता हूं इस बार विधानसभा चुनाव में कुछ हो या ना हो लेकिन भाजपा की सरकार बनान तय हैं। जब मै कहता हु तो आधार के साथ कहता हु भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से पुनः आएगी। अपने पुरे भाषण में उन्होंने युति का नाम नहीं लिया सहयोगी पार्टी शिवसेना का नाम पूरी तरह से नजरअंदाज किया। इससे भाजपा -शिवसेना के बीच होने वाले गठबंधन को लेकर भी आशंकाएं जताई जाने लगी हैं।
शाह ने कि महाराष्ट्र की जनता अब तय करे की उसे किसके साथ जाना है। जो देश और राज्य को विकास की नयी रफ़्तार दे रहे हैं उनके साथ की जो लोग अपने परिवार को संभालने -पलने पोषने में लगे है उनके साथ जाना है। महाराष्ट्र की जनता खरी खरी समझ ले कि अखंड भारत बनाने के लिए कश्मीर से धारा ३७० हटाए जाने के पक्ष में कौन लोग हैं और विपक्ष में कौन लोग है। इसका विरोध कर रहे कांग्रेस -एनसीपी के लोग को जनता कैसे वोट देगी।