मुंबई

maha election: महायुति हुई पक्की , मात्र सीटों के बंटवारे का पेंच फंसा

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस , प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने की घोषणा भाजपा ,शिवसेना , रिपाई , रासपा , रयत क्रांति आदि पार्टियों की महायुति का सम्मति पत्र जारी सीटों के बंटवारे को लेकर अब तक कोई घोषणा नहीं
less than 1 minute read
Sep 30, 2019
maha election: महायुती हुई पक्की , मात्र सीटो के बटवारे का पेंच फंसा
maha election: महायुती हुई पक्की , मात्र सीटो के बटवारे का पेंच फंसा

मुंबई। भाजपा -शिवसेना के साथ अन्य सहयोगी दलों की महायुति गठित हो चुकी है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने नागपुर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने मुंबई इसकी घोषणा की।इस बारे में पार्टी ने सभी दलों का सम्मति पत्र भी जारी किया। फडनवीस ने कहा कि महायुति की सरकार ने पिछले 5 वर्षों में राज्य के उत्थान के लिए जी जोड़ से काम किया हैं। आगे भी हम एकसाथ रहेंगे। बैठक कर सभी महायुती के सदस्य दलों ने सर्वसम्मति महायुति के प्रस्ताव को मंजूर किया है। हालाँकि सीटों के बंटवारे को लेकर अब तक कोई घोषणा नहीं की गई है।
मुंबई चंद्रकांत पाटील ने सोमवार को देर शाम कहा कि भाजपा ,शिवसेना , रिपाई , रासपा , रयत क्रांति आदि पार्टियों की महायुति पक्की हो चुकी है। जबकि इसपर विस्तृत घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे करेंगे। सीटों के बटवारे पर उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि सीटों के बटवारे पर अंतिम निर्णय हो चूका है लेकिन उसकी जानकारी फडनवीस और उद्धव ही देंगे। सभी दलों ने चुनावी काम भीतरी तौर पर शुरू कर दिया है।
जारी पत्र में महायुति के सभी सदस्यों ने एकमत होकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। और अपेक्षा व्यक्त किया है कि जनता उन्हें लोकसभा की तर्ज पर विधानसभा चुनाव में भी खूब आशीर्वाद देगी।
उल्लेखनीय है कि महायुति को लेकर अबतक सन्देश व्यक्त किया जा रहा था। भाजपा -शिवसेना के नेताओं के घोषणा के बाद भी इस पर लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था। लेकिन फडनवीस और पाटील के बयान के बाद यह तय हो चूका है की युति पक्की है।

Updated on:
30 Sept 2019 08:55 pm
Published on:
30 Sept 2019 08:15 pm