मुंबई

maha news: किसानो के मुक़दमे मुफ्त में लड़ते थे मुख्य न्यायाधीश बोबडे

नागपुर अधिवेशन में सीजेआई बोबडे की नियुक्ति पर अभिनन्दन प्रस्ताव, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को नागपुर में शुरू अधिवेशन में कहा कि नागपुर की भूमि के शरद बोबडे का अभिनंदन नागपुर के ही अधिवेशन में करने का मौका मिला, विधानसभा के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शरद बोबडे का व्यक्तिमत्व बहुत सीधा और किसानों के प्रति सद्भाव एवं अपनेपन की भावना का रहा है.
less than 1 minute read
• •
Dec 16, 2019
maha news: किसानो के मुक़दमे मुफ्त में लड़ते थे मुख्य न्यायाधीश बोबडे
maha news: किसानो के मुक़दमे मुफ्त में लड़ते थे मुख्य न्यायाधीश बोबडे

मुंबई .महाराष्ट्र के सुपुत्र शरद बोबडे की सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद पर चयन होने से अभिमान है। उनकी नियुक्ति से न्यायव्यवस्था को नवचैत्यन्य मिलेगा, यह भावना मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को नागपुर में शुरू अधिवेशन में की . ठाकरे ने कहा कि नागपुर की भूमि के शरद बोबडे का अभिनंदन नागपुर के ही अधिवेशन में करने का मौका मिला, यह एक प्रकार सेसंयोग ही है . मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के न्याय दिलाने के लिए न्यायाधीश बोबडे ने प्रयास किए है।
विधानसभा के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शरद बोबडे का व्यक्तिमत्व बहुत सीधा और किसानों के प्रति सद्भाव एवं अपनेपन की भावना का रहा है, ऐसे महाराष्ट्र के सुपुत्र को कोटी-कोटी अभिवादन करते है.
विधान परिषद् में मंत्री सुभाष देसाई ने बोबडे के अभिनन्दन प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा कि बोबडे कानूनविद होने के साथ-साथ एक उत्तम कलाकार, उत्कृष्ट खिलाड़ी भी हैं। उन्हें तबला वादन और टेनिस का भी शौक है। इसके अतिरिक्त उन्हें किसानों के हितैषी के रूप में जाना जाता है। किसान संघर्ष में वे हमेशा आगे रहे। इसके साथ ही उन्होंने किसानों के मुकदमे बिना शुल्क के भी लड़े । कानून विशेषज्ञ होने के साथ-साथ बोबडे मानवता के पुजारी हैं।

Published on:
16 Dec 2019 07:06 pm
Also Read
View All
‘कृति सेनन के आउटफिट जितना गुस्सा भी नहीं’, बिहार कांड के बीच एबिगेल पांडे ने उठाए लोगों की चुप्पी पर सवाल

डॉग Mau की डेथ पर गौरव तनेजा ने PETA और मेनका गांधी को दी चुनौती, बोले- ‘सबूत हैं तो कानूनी कार्रवाई करें’

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर की अगली फिल्म में काम करने वाले थे मुश्ताक खान, निधन पर विशाल चतुर्वेदी बोले- अपने पीछे विरासत छोड़ गए

‘आप सच में सबसे अच्छे होस्ट हैं’, रोहित शेट्टी के लिए रुहानिका धवन का इमोशनल पोस्ट, बोलीं- ‘एक दिल है सर’

​​​​​भुजबल को क्लीन चिट पर भड़की NCP (SP): नसीम सिद्दीकी बोले- ‘भाजपा की वॉशिंग मशीन में धुलने का मिला इनाम’