
मुंबई. महाराष्ट्र में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सहयोग से शिवसेना सरकार चला रही है। बावजूद इसके शिवसेना सांसद संजय राउत का भाजपा पर शायरी वार जारी है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के खिलाफ देश भर में हो रहे प्रदर्शन की अनदेखी करने पर राउत ने भाजपा को घमंडी बताया है। भाजपा पर तंज कसते हुए राउत ने गुरुवार को एक शेर ट्वीट किया-तूफान में कश्तियां और घमंड में हस्तियां अक्सर डूब जाती हैं।
राज्यसभा सांसद राउत ने ट्वीट के साथ न किसी नेता का नाम लिया है न पार्टी के नाम का ही जिक्र किया है। लेकिन, उनका इशारा सीधे भाजपा की तरफ है। उन्होंने कहा कि सीएए और एनआरसी के खिलाफ देश भर मेें प्रदर्शन हो रहे हैं। बावजूद इसकेे सरकार अपनेे फैसले पर अड़ी है। इतना घमंड अच्छा नहीं होता। राउत के ट्वीट को झारखंड में भाजपा की हार से जोड़ कर भी देेखा जा रहा है।
सीएम की कुर्सी के लिए टूटी दोस्ती
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव भाजपा-शिवसेना ने मिल कर लड़ा था। कई छोटे दलों को मिला कर महायुति बनाई गई थी। विधानसभा चुनाव मेें महायुति को सरकार बनाने का जनादेश मिला था। लेेकिन, चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद शिवसेना ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री (सीएम) बनाने की मांग पर अड़ गई। भाजपा सीएम की कुर्सी छोडऩे के लिऐ राजी नहीं हुई। इसके बाद कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ मिल कर शिवसेना ने महाराष्ट्र मेें सरकार बनाई।
पहले भी कर चुकेे हैं ट्वीट से वार
विधानसभा चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद सीएम की कुर्सी को लेकर जब महायुति सरकार का पेच फंसा तभी सेे राउत भाजपा पर हमलावर हैं। शेरो-शायरी के माध्यम से कई बार उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष शरद पवार के साथ राउत ने ही नए गठबंधन की खिचड़ी पकाई।