मुंबई

Maharashtra: मोदी सरकार में शामिल होंगे शिंदे गुट से 2 चेहरे? गजानन कीर्तिकर और प्रतापराव जाधव के नाम की चर्चा

Shiv Sena Eknath Shinde: सोमवार देर रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के बीच वर्षा बंगले में बैठक भी हुई। हाल ही में एकनाथ शिंदे ने कहा था कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह उनके पीछे मजबूती से खड़े हैं।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2022, 4:51 PM IST
eknath_shinde_pm_modi.jpg
मुंबई दौरे पर आएंगे पीएम मोदी

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में शिवसेना के शिंदे गुट के कुछ प्रमुख चेहरे पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में देखने को मिल सकते है। रिपोर्ट्स की मानें तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की अगुवाई वाले खेमे को केंद्र सरकार में जगह देने की मांग की गई है। शिंदे गुट चाहता है कि उसे एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) का हिस्सा होने की वजह से दो केंद्रीय मंत्री का पद दिया जाये।

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि शिवसेना के शिंदे गुट ने बीजेपी से न केवल दो मंत्री पद बल्कि दो राज्यपाल पद की भी मांग की है। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय गृहमंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह के समक्ष अपनी मांगे रखी है। हालांकि इस पर अभी तक किसी भी नेता ने कोई टिप्पणी नहीं की है। यह भी पढ़े-Maharashtra: बालासाहेबांची शिवसेना के साथ मिलकर BJP लड़ेगी विधानसभा और लोकसभा चुनाव, तय हुआ फॉर्मूला

यह भी कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिंदे की मांग पर आज ही अमित शाह अंतिम फैसला लेंगे। इसके अलावा हाल ही में ठाकरे गुट से शिंदे गुट में शामिल हुए सांसद गजानन कीर्तिकर को भी केंद्र में मंत्री पद मिलने की उम्मीद है। बुलढाणा के सांसद प्रतापराव जाधव को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है। इन दोनों नेताओं के नाम की चर्चा तेजी से चल रही है।

इस बीच, सोमवार देर रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के बीच वर्षा बंगले में बैठक भी हुई। हाल ही में एकनाथ शिंदे ने कहा था कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह उनके पीछे मजबूती से खड़े हैं। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या यह राजनीतिक गठजोड़ इतना मजबूत है कि शिंदे गुट को 2 केंद्रीय मंत्री और 2 राज्यपाल पद दिलवा सकता है।


शिंदे गुट के साथ मिलकर BJP P लड़ेगी विधानसभा-लोकसभा चुनाव

महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने सोमवार को कहा, बीजेपी 2024 में शिवसेना (शिंदे गुट) के साथ गठबंधन में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के नेतृत्व में विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि हम 45 लोकसभा सीटें और 200 से अधिक विधानसभा सीटें जीतने के लिए तैयार हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘ना चांद देखने के लिए छत, ना घर का आंगन’, 35 हजार फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने मनाया करवा चौथ, वीडियो वायरल

कार्तिक आर्यन-करण जौहर की फिल्म ‘नागजिला’ के 3.92 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप, तीन लोगों की अग्रिम जमानत खारिज

सत्संग में अब भक्ति से ज्यादा Gen-Z बाबा के लुक्स की चर्चा? ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ के माइक से हो रही तुलना, वीडियो वायरल

Jhaadh Phoonk Review: डर, रहस्य और अंधविश्वास के बीच लगा सस्पेंस का तड़का, ‘झाड़ फूंक’ में सुम्बुल तौकीर ने छोड़ी छाप

करवा चौथ पर सलमान खान-ऐश्वर्या राय की तस्वीरें शेयर कर बुरा फंसा भंसाली प्रोडक्शंस, हो रही भारी ट्रोलिंग