
'स्ट्रेंजर थिंग्स' के माइक से हो रही इस बाबा की तुलना (सोर्स: instagram- sarcasmcentral.in)
Stranger Things Mike Wheeler Viral: बागेश्वर बाबा और अनिरुद्धाचार्य के बाद सोशल मीडिया पर अब एक नए बाबा ने दस्तक दे दी है और जिस वजह से वो यायरल हो रहे है, वो है उनका लुक जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स उन्हें 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के किरदार माइक व्हीलर से जोड़ रहे हैं। इस Gen-Z बाबा की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें खास बात ये है कि उनके लुक्स को लेकर लड़कियां कमेंट सेक्शन में जमकर प्रतिक्रिया दे रही हैं। कोई उन्हें मॉडल और एक्टर बनाने की बात कर रहा है, तो कोई उनके सत्संग में जाने की इच्छा जाहिर कर रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल एक वीडियो में एक कंटेंट क्रिएटर मजाकिया अंदाज में कहता नजर आ रहा है कि अब 'पुकी बाबा' का दौर खत्म हो गया है और 'मोगेश्वर बाबा' की चर्चा शुरू हो गई है।
बता दें, इस बाबा ने भारत में नास्तिकता को खत्म करने का जिम्मा उठाया है और अब सोशल मीडिया पर कमेंट सेक्शन में लोग बाबा के लुक्स पर फिदा हो रहे हैं और उन्हें बाबा के बजाय मॉडल, एक्टर या इन्फ्लुएंसर के रूप में देखना चाहते हैं। दरअसल, वीडियो में ये भी दिखाया गया है कि जो Gen-Z पहले धार्मिक नहीं थे, वे भी अब सत्संग जाने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।
इस Gen-Z बाबा के लुक्स की तुलना नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के किरदार माइक व्हीलर से की जा रही है। सोशल मीडिया यूजर्स उनके लुक को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'अरे भई, मैं भी सोच रहा था कि माइक एक दिन वापस आएगा।' दूसरे ने हैरानी जताते हुए लिखा, 'गंभीरता से, लड़कियां या लड़का क्यों, सिर्फ लड़कियां क्यों नहीं? क्या आप सब इतने बेताब हैं?'
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हे भगवान, अब मैं इसे अनदेखा नहीं कर सकता।' कई यूजर्स ने तो मजाक में लिखा, 'मोगेश्वर बाबा, अब ये सत्संग का समय है।' फिलहाल, बाबा के लुक्स और उन पर आ रहे ऐसे कमेंट्स ने सोशल मीडिया पर इस चर्चा को वायरल कर दिया है।
Updated on:
30 Oct 2026, 12:13 PM IST
Published on:
30 Oct 2026, 12:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.