मुंबई

महाराष्ट्र में 32 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, जानें- किसे कहां मिली कमान

Maharashtra IPS Transfer: पुलिस अधिकारी आनंद भोइटे और मितेश घट्टे को मुंबई पुलिस में डीसीपी बनाया गया है।
2 min read
• •
Updated: 1 Feb 2024, 3:22 PM IST
ips_maharashtra.jpg
लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में IPS अधिकारियों का तबादला

Maharashtra Police Officer Transfer : महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस प्रशासन में बड़े बदलाव किये गये हैं। राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार ने 32 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। शिंदे सरकार की ओर से भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और राज्य पुलिस सेवा के 44 अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किये गये हैं।

पुणे के पुलिस आयुक्त रितेश कुमार को प्रमोशन देकर राज्य का डीजी होमगार्ड बनाया गया है। उनकी जगह नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार को पुणे शहर का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। अमितेश कुमार 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें पुलिस बल में सराहनीय सेवा और असाधारण उपलब्धियों के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा जा चुका हैं। यह भी पढ़े-मुंबई-नागपुर का सफर होगा और भी आरामदायक और सुरक्षित, रेलवे ने किया ये बड़ा बदलाव!

प्रवीण पवार को पुणे पुलिस के संयुक्त आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है, यह पद दो महीने से अधिक समय से खाली है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) रामनाथ पोकले को अमरावती रेंज के विशेष आईजी के रूप में स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह शैलेश बालकावड़े को पुणे पुलिस क्राइम ब्रांच का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

रंजन कुमार शर्मा की जगह मनोज पाटिल पूर्वी क्षेत्र के नए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त होंगे. शर्मा का ट्रांसफर सीआईडी पुणे में हो गया है।

पुलिस अधीक्षक (पुणे ग्रामीण) अंकित गोयल को पदोन्नत कर डीआईजी (गढ़चिरौली रेंज) नियुक्त किया गया है। अब पंकज देशमुख को पुणे ग्रामीण पुलिस का एसपी बनाया गया है।

आनंद भोइटे के स्थान पर संजय जाधव को बारामती डिवीजन का अतिरिक्त एसपी बनाया गया है। मितेश घट्टे के स्थान पर रमेश चोपड़े को पुणे डिवीजन का अतिरिक्त एसपी नियुक्त किया गया है। भोइटे और घट्टे को मुंबई पुलिस में डीसीपी के रूप में ट्रांसफर किया गया है।

पिंपरी चिंचवड पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त संजय शिंदे को सीआईडी पुणे में स्थानांतरित कर दिया गया है। डीसीपी काकासाहेब डोले को महाराष्ट्र पुलिस अकादमी (नासिक) में भेजा गया है। वहीँ, पिंपरी-चिंचवड पुलिस के नए डीसीपी विशाल गायकवाड़ होंगे।

Published on:
Also Read
View All
‘जग्गू दा मेरे पिता जैसे हैं’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद नील नीतिन मुकेश ने दिया बयान, पुलिस को सूरत से मिले हथियार

“संस्कृति की बात करने वाले परिवार के लोगों को देते हैं भद्दी गालियां”, कृति सेनन ने रक्षाबंधन विवाद पर दिया बड़ा बयान

‘मुझे आज के युवाओं के लिए बहुत अफसोस होता है’, रत्ना पाठक शाह ने GenZ को लेकर कही ये बात

‘डिप्टी मेयर तेरी हत्या कर दूंगा’: शिंदे की शिवसेना के नेता को मिली धमकी, कुख्यात गैंगस्टर का सामने आया नाम

“शूटर केवल मोहरा हैं, असली आका अब भी दूर”, टाइगर श्रॉफ फायरिंग के बाद राम गोपाल वर्मा ने अंडरवर्ल्ड पर दिया बड़ा बयान