मुंबई

Maharashtra Election Winners List: महाराष्ट्र की 288 सीटों पर कौन कहां से जीता, देखें पूरी लिस्ट

Maharashtra Election Winners Name : बीजेपी ने महाराष्ट्र में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पहली बार 132 सीटों पर जीत हासिल की हैं।

2 min read
Nov 25, 2024
Mahayuti Maharashtra election

Maharashtra Assembly Elections 2024 Winners List: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सभी 288 सीटों के नतीजे आ गए है। बीजेपी ने राज्य में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पहली बार 132 सीटों पर जीत हासिल की हैं, जबकि महायुति में बीजेपी की सहयोगी शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने क्रमशः 57 और 41 सीटें जीती हैं। वहीँ, विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (एमवीए) में शामिल शिवसेना (उद्धव ठाकरे) 20, कांग्रेस 16 और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने 10 सीटें जीती है। वहीँ, सपा दो सीटों पर और अन्य 10 सीटों पर विजयी हुए।

उद्धव सेना पर भारी पड़ी शिंदे सेना

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) को 36 सीटों पर मात दिया। शिवसेना और शिवसेना (यूबीटी) का 50 सीटों पर सीधा मुकाबला था, जिनमें उद्धव की शिवसेना (यूबीटी) सिर्फ 14 सीट जीत पाई।

अजित दादा की NCP ने शरद पवार की पार्टी को किया पस्त

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अजित पवार की एनसीपी ने शरद पवार की एनसीपी (एसपी) को 29 सीटों पर हराया। अजित पवार की एनसीपी ने कुल 41 सीटों पर जीत दर्ज की है। एनसीपी (एसपी) सिर्फ 10 सीट जीत पाई, इसमें से छह सीट उसने अजित की पार्टी को हराकर जीती है। शरद पवार की एनसीपी (एसपी) ने 86 उम्मीदवारों को उतारा था।

Maharashtra Assembly Election 2024 Winners Name List -

किस पार्टी को कितने प्रतिशत वोट?

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सबसे ज़्यादा 26.77% वोट मिले और उसके बाद अन्य को 13.82% फीसदी वोट मिले। वहीँ, शिवसेना को 12.38% और अजित पवार की एनसीपी को 9.01% वोट मिले। जबकि महाविकास अघाड़ी के सहयोगियों में शामिल कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (यूबीटी) को क्रमश: 12.42%, 11.28% और 9.96% वोट मिले।