मुंबई

Maharashtra: औरंगाबाद में चलती बस बनी आग का गोला, बाल-बाल बची यात्रियों की जान, देखें घटना वीडियो

Bus Caught Fire in Maharashtra: आग इतनी भीषण थी कि उसने देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही यात्रियों में दहशत फैल गयी। इस घटना से सड़क पर यातायात कुछ देर के लिए ठप हो गया। बाद में मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2022, 2:30 PM IST
Bus Caught Fire in Aurangabad in Maharashtra
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बस में लगी आग

ST Bus Caught Fire On Road In Aurangabad: महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले (Aurangabad News) में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बीती रात यहां के गंगापूर तालुका में चलती एसटी बस में अचानक आग लग गयी। लेकिन महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) यानि एसटी के बस ड्राइवर ने स्थिति को बड़े ही सावधानी से संभाला और बस में सवार सभी यात्रियों की जान बचाई। इस घटना के समय बस में दो दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, ढोरेगाव में आज तड़के करीब 1 बजे नासिक से हिंगोली जा रही एसटी बस में भीषण आग लग गई। इस घटना में पूरी बस जलकर खाक हो गई, लेकिन गनीमत रही की बस में सवार 25 से ज्यादा यात्रियों को कुछ नहीं हुआ और सभी सुरक्षित बच गए। यह भी पढ़े-चलती बस के दोनों पहिए निकले, एसटी ड्राइवर की सुझबुझ से बची 18 यात्रियों की जान

बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि उसने देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही यात्रियों में दहशत फैल गयी। इस घटना से सड़क पर यातायात कुछ देर के लिए ठप हो गया। बाद में मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।

नासिक-हिंगोली बस रविवार रात नासिक के डेपो नंबर-1 से रवाना हुई। जब बस गंगापुर तालुक के धोरेगांव में करीब रात 1 बजे पहुंची तो इंजन से धुआं निकलने लगा। बस के चालक यह देखते ही तुरंत बस को रोक दी। फिर ड्राइवर और कंडक्टर ने सावधानी से बस में सवार 26 यात्रियों को नीचे उतार दिया। सभी यात्री उतरकर बस से कुछ दूर सुरक्षित स्थान पर चले गए। इस दौरान पूरी बस आग की लपटों में घिर गई।

आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग बुझा दिया। सौभाग्य से ड्राइवर और कंडक्टर सहित 26 यात्री सुरक्षित हैं। वहीँ, आग की सूचना मिलने के बाद एसटी के अधिकारी भी अलर्ट हो गये और मौके पर पहुंचे।

Published on: