मुंबई

औरंगाबाद में दरिंदगी! विधवा से खेत में बलात्कार, 3 महीने पहले पति की हुई थी मौत

Maharashtra Crime News: आरोपी और पीड़ित दोनों एक ही गांव के होने के कारण एक-दूसरे को जानते थे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रशीद पठान के तौर पर हुई है। आरोपी की पीड़िता पर पहले से बुरी नजर थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Dec 2022, 7:50 PM IST
Maharashtra Aurangabad Rape case
प्रतीकात्मक तस्वीर

Maharashtra Aurangabad News: महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पैठन तालुक के बिडकीन गांव में खेत में काम कर रही 50 वर्षीय विधवा महिला के साथ 55 वर्षीय व्यक्ति ने घिनौनी हरकत की। पीड़िता के पति की तीन महीने पहले मौत हो चुकी है। इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी और पीड़ित दोनों एक ही गांव के होने के कारण एक-दूसरे को जानते थे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रशीद पठान के तौर पर हुई है। आरोपी की पीड़िता पर पहले से बुरी नजर थी। शुक्रवार की शाम पीड़िता कपास के खेत में अकेली काम कर रही थी। इसी दौरान आरोपी वहां आया और मौका पाकर महिला के साथ जबरदस्ती की। यह भी पढ़े-मुंबई: लोअर परेल में बर्थडे पार्टी में 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप, 6 आरोपी गिरफ्तार

आरोपी पीड़िता का मुंह दबाकर उसे सुनसान जगह ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पठान ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और मुंह बंद रखने के लिए कहा. लेकिन पीड़िता ने अंजाम की परवाह किये बिना परिजनों को आपबीती बताई।

जिसके बाद पीड़िता ने बिडकन थाने में शुक्रवार की देर रात आरोपी पठान के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने तुरंत आरोपी पठान को गिरफ्तार कर लिया। वहीँ, विधवा महिला से दुष्कर्म की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की आगे की जांच पुलिस अधिकारी कर रहे है।

Published on:
Also Read
View All
Tukaram Mundhe: मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पर तुकाराम मुंढे का दो टूक जवाब, बोले- विश लिस्ट में नहीं, हकीकत में जीता हूं

‘आजकल प्रपोज करना बड़ी बात है’, दिलजीत दोसांझ ने हजारों लोगों के सामने कपल का बनाया खास पल, वीडियो वायरल

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सोमवार को ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, मुंबई-पुणे समेत कई बड़े शहरों में थम सकते हैं पहिए

‘नकारात्मकता पर ज्यादा ध्यान देता है विपक्ष’, गिरिराज सिंह का हमला; PM मोदी के 2047 के आत्मनिर्भर भारत लक्ष्य की सराहना

‘मेरी पीठ में छुरा घोंपा’, अविनाश मिश्रा ने मांगी प्राइवेसी तो भड़कीं ईशा सिंह, बोलीं- नाम और सबूत सब सामने ला दूंगी