मुंबई

Maharashtra: सीएम एकनाथ शिंदे को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, फडणवीस ने कहा- इस मामले पर सरकार गंभीर

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि सरकार मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़े इस मामले को गंभीरता से ले रही है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा महत्वपूर्ण है और हमारा ध्यान इस पर है।
2 min read
• •
Updated: 3 Oct 2022, 10:49 AM IST
eknath_shinde.jpg
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Devendra Fadnavis on CM Eknath Shinde Security: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राज्य के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि सरकार मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़े इस मामले को गंभीरता से ले रही है।

नागपुर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा “सीएम एकनाथ शिंदे के जीवन के खतरे से जुड़े जो इनपुट मिले है, उसे हम गंभीरता से ले रहे है। कल मुख्यमंत्री को धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा महत्वपूर्ण है और हमारा ध्यान इस पर है।” यह भी पढ़े-Aditya Thackeray: 'मुझे गर्व है कि वे मुझे पेंगुइन कहते हैं', आदित्य ठाकरे ने बीजेपी को दिया करारा जवाब

गौरतलब हो कि पुलिस की जांच में फिदायीन हमले की साजिश की जानकारी झूठी निकली थी। पुणे की लोनावला पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अजय वाघमारे के तौर पर हुई है, उसने कथित तौर पर शराब के नशे में होटल मालिक से झगड़े के बाद कॉल किया था।

इससे पहले, राज्य खुफिया विभाग (SDI) के आयुक्त आशुतोष डुम्ब्रे ने मुख्यमंत्री के जान के खतरे की पुष्टि की और बताया कि शनिवार शाम को सीएम शिंदे के जीवन के लिए खतरे का संकेत देने वाला विशिष्ट इनपुट मिला। बताया जा रहा है कि अजय वाघमारे ने यह धमकी भरा कॉल किया था. जिसके बाद मुंबई पुलिस समेत सभी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया था।

वहीँ, धमकी मिलने के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई, साथ ही ठाणे में शिंदे के निजी आवास और मुंबई में आधिकारिक आवास 'वर्षा' पर भी अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की गई। महीनेभर पहले भी एक धमकी भरा आया था, जिसमें एकनाथ शिंदे को आत्मघाती विस्फोट में उड़ाने की धमकी दी गई थी।

Published on:
Also Read
View All
Tukaram Mundhe: मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पर तुकाराम मुंढे का दो टूक जवाब, बोले- विश लिस्ट में नहीं, हकीकत में जीता हूं

‘आजकल प्रपोज करना बड़ी बात है’, दिलजीत दोसांझ ने हजारों लोगों के सामने कपल का बनाया खास पल, वीडियो वायरल

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सोमवार को ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, मुंबई-पुणे समेत कई बड़े शहरों में थम सकते हैं पहिए

‘नकारात्मकता पर ज्यादा ध्यान देता है विपक्ष’, गिरिराज सिंह का हमला; PM मोदी के 2047 के आत्मनिर्भर भारत लक्ष्य की सराहना

‘मेरी पीठ में छुरा घोंपा’, अविनाश मिश्रा ने मांगी प्राइवेसी तो भड़कीं ईशा सिंह, बोलीं- नाम और सबूत सब सामने ला दूंगी