मुंबई

सावरकर के नाम की दुहाई देनेवाले उद्धव ठाकरे के पास उनके पोते से मिलने के लिए एक मिनट का समय नहीं

शिवसेना और भाजपा (BJP) के लिए वीर सावरकर (Savakar) अहम हैं। सावरकर के अपमान के लेकर शिवसेना (shivsena) आक्रामक भी रही है। उनके पोते (grandson) रणजीत सावरकर ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए समय मांगा था। लेकिन, इसे राजनीतिक मजूबरी कहें या कुछ और...अभी तक उनकी मुलाकात उद्धव ठाकरे से नहीं हो पाई
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jan 2020, 12:43 AM IST
सावरकर के नाम की दुहाई देनेवाले उद्धव ठाकरे के पास उनके पोते से मिलने के लिए एक मिनट का समय नहीं
सावरकर के नाम की दुहाई देनेवाले उद्धव ठाकरे के पास उनके पोते से मिलने के लिए एक मिनट का समय नहीं

मुंबई. स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर यानी वीर सावरकर को लेकर कांग्रेस सेवादल की किताब पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। उनके पोते रणजीत सावरकर (ranjeet savarkar) ने कहा कि कांग्रेस सेवा दल की किताब में जो भी बातें कही गई हैं, उसके लिए कांग्रेस (congress) के कई नेता जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि सावरकर पर अभद्र टिप्पणी के लिए राहुल गांधी (rahul gandhi) सहित कांग्रेस सेवा दल के नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया जाना चाहिए।

रणजीत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मंशा पर भी सवाल उठाए। रणजीत ने कहा कि मैंने मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा था, लेकिन अब तक वह मिलने के लिए समय नहीं दे पाए हैं। रणजीत ने यह कहते हुए अफसोस भी जताया कि उद्धव ठाकरे के पास सावरकर जी के सम्मान में मुझसे एक मिनट भी बात करने का समय नहीं है।

उल्लेखनीय है कि शिवसेना के राज्यसभा सासंद संजय राउत ने कहा है कि सावरकर महाराष्ट्र के लिए देव तुल्य हैं। देश के लिए सावरकर महान थे, महान हैं और महान रहेंगे। राउत ने फिर से दोहराया कि सावरकर का अपमान शिवसेना बर्दाश्त नहीं करेगी। दूसरी तरफ भाजपा ने यह कहते हुए शिवसेना की चुटकी ली कि सत्ता के लिए उसने भगवा से समझौता कर लिया है।

Updated on:
4 Jan 2020, 12:43 AM IST
Published on: