मुंबई

Weather Update: राज्य में 48 घंटे में बदलेगा मौसम, मुंबई में भी चौंकाएगी ठंड! पढ़ें IMD की नई भविष्यवाणी

Maharashtra Weather: विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र में तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 22 Dec 2023, 8:08 PM IST
mumbai_cold_weather.jpg
क्रिसमस के बाद बढ़ेगी ठिठुरन

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। विदर्भ में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पिछले दो दिनों में राज्य के कई शहरों का तापमान गिरा है। जबकि विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र में तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। ठंड बढ़ने के कारण लोग गर्म कपड़े पहनकर और अलाव जलाकर अपने शरीर को गर्म रख रहे हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ठंड को लेकर अहम अपडेट दी है। अगले 48 घंटों में राज्य में मौसम ने फिर करवट लेगी और ठिठुरन बढ़ेगी। ठंड का यह जोर साल के अंत तक जारी रहने की संभावना है। अरब सागर में चक्रवाती स्थिति बनने और पश्चिमी विक्षोभ के चलते पारा लुढ़केगा। यह भी पढ़े-स्वेटर मफलर रखें तैयार, प्रदेश में बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

अभी राज्य में ठंडी हवाएं पहुंच रही हैं और इसके हावी होने पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में और गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने कहा है कि मध्य प्रदेश के साथ महाराष्ट्र में भी ठंड लाने वाला कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है।

मुंबई में भी अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। सुबह में शहर में ठंडी हवा बह रही है। शहर के सांताक्रूज मौसम केंद्र में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वहीँ, कोलाबा में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक लुढ़का, जबकि अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले हफ्ते मुंबई में सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया था, जो 19.4 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी क्षेत्र में उत्तरी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के आगमन के कारण अगले सप्ताह से तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है। आईएमडी मुंबई के निदेशक सुनील कांबले के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों तक तापमान 21 से 22 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। 25 दिसंबर के बाद शहर में तापमान में गिरावट देखी जाएगी और तापमान 20 डिग्री से नीचे चला जाएगा। मुंबई और इसके उपनगरों में आमतौर पर 15 दिसंबर के बाद सर्दी की शुरुआत होती है, जब अधिकतम तापमान में गिरावट आनी शुरू होती है। हालांकि सोमवार के बाद अधिकतम तापमान में कितनी गिरावट होने की संभावना है। यह पश्चिमी विक्षोभ पर निर्भर है।

विदर्भ और उत्तरी महाराष्ट्र में शीतलहर जारी रहेगा। पुणे शहर में सुबह में कोहरा बढ़ गया है। पुणे में ठंड का असर देखने को मिल रहा है। पुणे शहर का तापमान 15 डिग्री से नीचे आ गया है।

राज्य में सबसे कम तापमान विदर्भ में दर्ज किया गया। गोंदिया का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नागपुर का तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस जबकि नासिक का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले चार-पांच दिनों से प्रदेश में ठंड का जोर बढ़ गया है। इससे रबी की फसल को भी फायदा होगा।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘हाथ पकड़कर अभिनय सिखाया’, CID के निर्माता बी.पी. सिंह को याद कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस अश्विनी कालसेकर, बोलीं- ‘वो मेरे गुरु थे’

‘किसी की गर्लफ्रेंड बेइज्जत करके चली गई, फिर भी’ लव गिल पर माही विज के तीखे बोल, Bigg Boss 20 के घर में बढ़ा विवाद

कनिका मान और गुल्लू ने पकड़ ली माही विज की गेम! ‘नकली प्रो मैक्स’ बोलते हुए खोल डाली सारी पोल

Mumbai Metro Line 12A: कल्याण-डोंबिवली से नवी मुंबई का सफर होगा आसान, क्या है 13856 करोड़ की नई मेट्रो परियोजना