मुंबई

महाराष्ट्र कांग्रेस में पड़ी फूट! बालासाहेब थोरात ने छोड़ा अहम पद, बोले- नाना पटोले के साथ काम करना मुश्किल

Nana Patole Vs Balasaheb Thorat: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव (MLC) में सत्यजीत तांबे मामले को लेकर यह विवाद शुरू हुआ है। दरअसल नासिक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित एमएलसी सत्यजीत तांबे कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के पूर्व अध्यक्ष रहे बालासाहेब थोरात के रिश्तेदार है।

2 min read
Feb 07, 2023
बालासाहेब थोरात और नाना पटोले

Balasaheb Thorat Resign: महाराष्ट्र कांग्रेस में घमासान जारी है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के रवैये से नाराज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोरात ने महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी तक उनके इस्तीफे को कांग्रेस आलाकमान ने स्वीकार नहीं किया है। नागपुर में मीडियाकर्मियों के सवाल पूछने पर पटोले ने थोरात का इस्तीफा नहीं मिलने का दावा किया है। इससे कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है।

जानकारी के मुताबिक, नासिक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर बालासाहेब थोरात ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर नाराजगी जताई थी और पटोले की शिकायत की थी। नाना पटोले की हाईकमान से शिकायत करते हुए बालासाहेब थोराट ने कहा, पार्टी में हमारे साथ अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आपसी फैसले लिए जा रहे हैं। ऐसे में पटोले के साथ काम करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा, “नाना पटोले ने एमएलसी चुनाव में मुझे बदनाम करने की कोशिश की। तो मैं उनके साथ कैसे काम कर सकता हूँ?” यह भी पढ़े-क्या महाराष्ट्र में शिवसेना की तरह बिखर जाएगी कांग्रेस? हाईकमान तक पहुंचा थोरात-पटोले विवाद

बताया जाता है कि जिस दिन थोरात ने यह पत्र लिखा था उसी दिन पद से इस्तीफा भी दे दिया था। बताया जा रहा है कि नाना पटोले के काम करने के तरीके से विदर्भ के कई कांग्रेसी नेता भी नाराज है और उन्होंने भी इसकी शिकायत हाईकमान से की है। नाना पटोले पर आरोप है कि वह महाराष्ट्र के कांग्रेस नेताओं को महत्व नहीं देते है।

नाना पटोले ने क्या कहा?

बालासाहेब थोरात के इस्तीफे की खबर के बीच प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, थोरात हमसे बात नहीं करते। क्योंकि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। लेकिन आज उनका जन्मदिन है और मैं उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूँ। हमें उनका इस्तीफा नहीं मिला है। वे हमारे नेता हैं हम खुद उनसे बात करेंगे। 15 जनवरी को पार्टी की कार्यकारिणी बैठक है उसमें भी इस पर बात होगी, साथ ही राहुल गांधी यात्रा व बाकी विषयों पर भी चर्चा होगी।


इस वजह से घमासान मचा!

बता दें कि महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव (MLC) में सत्यजीत तांबे मामले को लेकर यह विवाद शुरू हुआ है। दरअसल नासिक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित एमएलसी सत्यजीत तांबे कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के पूर्व अध्यक्ष रहे बालासाहेब थोरात के रिश्तेदार है। जीत के बाद निर्दलीय एमएलसी तांबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले पर निशाना साधा और उनपर कई आरोप लगाये। उधर, कांग्रेस के एक तबके का मानना है कि एमएलसी चुनाव में थोरात की भूमिका कांग्रेस के अनुकूल नहीं थी। कांग्रेस के एक समूह ने आरोप लगाया है कि उन्होंने चुनावों में निष्क्रिय रहकर तांबे की मदद की है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के कई अलग-अलग गुट हैं। अशोक चव्हाण और बालासाहेब थोरात वर्तमान में राज्य के दो सबसे बड़े गुट हैं। जबकि नाना पटोले अपना अस्तित्व मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।

Published on:
07 Feb 2023 01:55 pm
Also Read
View All