11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘तलाक से 8-9 व्लॉग बना ही लोगे’ यूट्यूबर सौरव जोशी की शादी पर समय रैना का पंच, किया जबरदस्त रोस्ट

Samay Raina roast Saurav Joshi: 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में यूट्यूबर सौरव जोशी पहुंचे। समय रैना ने उन्हें जमकर रोस्ट किया। समय ने सौरव की शादी, व्लॉग्स और पत्नी के गिरने वाली घटना पर मजेदार तंज कसे।
2 min read
Google source verification
Raina raina roast Saurav Joshi marriage avantika and divorce vlog

समय रैना ने उड़ाय सौरभ जोशी का मजाक (Photo Source- @Saffronnation_)

Saurav Joshi Samay Raina Indias Got Latent 2: भारत के मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के बेहद चर्चित शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' (India's Got Latent) के सीजन 2 में फेमस यूट्यूबर सौरव जोशी (Saurav Joshi) बतौर जज शामिल हुए। शो में आते ही सौरव जोशी कॉमेडियन समय रैना के निशाने पर आ गए। एपिसोड के दौरान, समय सौरव को रोस्ट करने से पीछे नहीं हटे, उन्होंने उनकी हाल की शादी और उनके पॉपुलर व्लॉग्स का मजाक उड़ाया। समय ने कम उम्र में शादी करने पर सौरव को बधाई दी और जमकर खिंचाई भी की, जिसे देखकर वहां मौजूद दर्शक ठहाके लगाकर हंसने लगे।

समय रैना ने उड़ाया सौरभ जोशी की शादी का मजाक

शो के दौरान पैनलिस्ट्स का परिचय कराते हुए समय रैना ने सौरव का स्वागत किया और कहा, "सौरभ भाई, आने के लिए धन्यवाद और बधाई हो आपकी नई-नई शादी हुई है।" इसके तुरंत बाद चुटकी लेते हुए समय बोले, "इतनी कम उम्र में आपकी शादी हुई है, मुझे उम्मीद है कि यह चले।" इस बात पर पूरा हॉल हंसी से गूंज उठा।

मजाक को आगे बढ़ाते हुए, समय ने सौरव से कहा, "लेकिन अगर नहीं भी चले तो तलाक से 8-9 व्लॉग बना ही लोगे आप तो…" इस कमेंट से ऑडियंस और पैनलिस्ट फिर से हंसने लगे। जब समय ने सौरव से पूछा कि शो में आकर उन्हें कैसा लगा, तो यूट्यूबर ने जवाब दिया, "बहुत ही अच्छा लग रहा है, बस थोड़ा ध्यान से रहना है।" समय ने फिर मजाक जारी रखते हुए पूछा, "आप क्यों आए भाई हमारे बीच में। आपका सब सही चल रहा था यार।" सौरव ने मजेदार जवाब देते हुए कहा, "बस कुछ अलग एक्सपीरियंस करना था इसलिए।" एपिसोड के क्लिप जल्द ही X पर आ गए, और फैंस ने मजाक में इस बातचीत पर रिएक्ट करते हुए लिखा, "समय रैना ने सौरव जोशी को पका दिया।"

समय ने वेडिंग व्लॉग पर भी किया रोस्ट

समय ने अभी सौरव को रोस्ट करना बंद नहीं किया था। उन्होंने उस बहुत चर्चित वेडिंग व्लॉग का भी जिक्र किया जिसमें सौरव की पत्नी अवंतिका जोशी को गिरते हुए देखा गया था। उस घटना का जिक्र करते हुए समय ने कहा, "आप लोगों ने देखा है इनकी बीवी गिर गई थी और वह दुखी भी नहीं थे। यह डेकोरेशन देख रहे थे साइड में बैठ के।" फिर उन्होंने हंसते हुए कहा, "दुख हुआ था आपको कि एक ही एंगल में आए?"

सौरव जोशी कौन हैं?

सौरव जोशी भारत के सबसे पॉपुलर YouTubers और व्लॉगर्स में से एक हैं, जो अपनी डेली-लाइफ, फैमिली-सेंट्रिक और लाइफस्टाइल व्लॉग्स के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी डेली लाइफ, फैमिली मोमेंट्स, ट्रैवल्स और पर्सनल माइलस्टोन्स को डॉक्यूमेंट करके फेम हासिल किया, और आखिरकार YouTube पर उनकी बहुत बड़ी फॉलोइंग बन गई। हाल ही में अवंतिका भट्ट से हुई उनकी शादी के व्लॉग्स ने इंटरनेट पर व्यूज के नए रिकॉर्ड बनाए थे।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग