11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुणे-बेंगलुरु महामार्ग पर भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराकर ट्रक से भिड़ी कार, 4 युवकों की मौत

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र में पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार डिवाइडर से टकराकर ट्रक से भिड़ गई। हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताये जा रहे हैं।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 11, 2026

Pune Bengaluru Highway Car Accident

बेंगलुरु-पुणे महामार्ग पर भीषण सड़क हादसा (Photo: X/Majha)

PuneBengaluru Highway Accident: महाराष्ट्र के पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर शिरवल में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और इसके बाद सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। मृतक युवकों के नाम वेदांत वारिंगे, सोनलिंग ठाकुर, आदित्य गरुड और निखिल राउत हैं। सभी पुणे जिले के रहने वाले हैं।

हादसे में पुणे के 4 युवकों की मौत

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सातारा-पुणे खंड पर शिरवल इलाके में रात करीब 1 बजे हुआ। टाटा नेक्सन कार तेज रफ्तार से सातारा की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक का कार पर से नियंत्रण खो गया और कार डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के बाद कार पलट गई और दूसरी दिशा से आ रहे आयशर ट्रक से भिड़ गई।

हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में मावल और तलेगांव दाभाडे इलाके के चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार दो अन्य लोग घायल हुए हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया।

दो घायलों का इलाज जारी, पुलिस जांच शुरू

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि तेज रफ्तार कार पर से चालक ने नियंत्रण खो दिया था, जिस वजह से यह भयानक हादसा हुआ। हालांकि, दुर्घटना की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

इस मामले में शिरवल पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे की विस्तृत जांच कर रही है। मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

खबर अपडेट की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग