मुंबई

ऑनलाइन गेम की सनक में बेटे ने की मां की हत्या, पिता ने बचाया, लेकिन एक चूक ने खोल दिया राज

Vasai crime News: वसई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 32 वर्षीय युवक ने ऑनलाइन गेम खेलने के लिए पैसे न मिलने पर अपनी सौतेली मां की बेरहमी से हत्या कर दी।
2 min read
Jul 29, 2025
son kills mother in Vasai
आरोपी पिता-पुत्र

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ऑनलाइन गेम की लत ने एक बेटे को ऐसा हैवान बना दिया कि उसने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि मां ने उसे गेम खेलने के लिए पैसे देने से मना कर दिया था। हत्या के बाद आरोपी ने अपने पिता की मदद से मौत को दुर्घटना बताकर शव को ठिकाने लगा दिया और फिर धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

मृतका का नाम अर्शिया कुशरू (उम्र 61 वर्ष) है, जो वसई के बाभोला इलाके की पेरियार अपार्टमेंट बिल्डिंग में अकेली रहती थीं। आरोपी युवक इमरान कुशरू (32) अपने पिता अमीर कुशरू (65 वर्ष) और पिता की पहली पत्नी के साथ वसई पूर्व के गोखिवरे इलाके में रहता था।

इमरान को ऑनलाइन गेम वीआरपीओ की लत थी और उसे गेम के लिए 1.80 लाख रुपये की जरूरत थी। पैसे मांगने के लिए वह शनिवार (26 जुलाई) को अपनी सौतेली मां अर्शिया के घर पहुंचा, लेकिन जब उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो गुस्से में आकर इमरान ने पहले उनकी सिर दीवार पर दे मारी और फिर लात-घूंसों से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद इमरान ने घर में रखे सोने के दो कंगन और एक चेन भी चुरा ली। फिर उसने पूरी वारदात अपने पिता अमीर कुशरू को बताई। बेटे को बचाने के लिए पिता ने भी उसका साथ दिया। दोनों ने मिलकर खून के निशान मिटाए और एक पहचान के डॉक्टर से मृतका का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र तैयार करवाया, जिसमें मौत को प्राकृतिक बताया गया। उसी शाम धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ शव को दफन भी कर दिया गया। लेकिन रविवार सुबह रोजाना काम पर आने वाली घरेलू सहायिका जब घर पहुंची, तो उसे फर्श पर खून के निशान नजर आए। उसे शक हुआ और उसने तुरंत वसई पुलिस को सूचना दी।

वसई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने जांच शुरू की और जब इमरान से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने अपनी सौतेली मां की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पूछताछ के बाद पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Updated on:
29 Jul 2025 04:15 pm
Published on:
29 Jul 2025 04:15 pm
Also Read
View All
तिब्बत में आए सैलाब के बीच फंसी अभिनेत्री मानसी पारेख, बोलीं- जहां 5 दिन पहले स्वागत हुआ, वो जगह पानी में समा गई

समय रैना को सीएम फडणवीस ने किया सम्मानित, स्टैंडअप कॉमेडियन बोले- मेरा और महाराष्ट्र साइबर का रिश्ता बहुत पुराना

Toxic Box Office Collection Day 1: टॉक्सिक ने ओपनिंग पर 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जवान और धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड, अपनी ही फिल्म से हारी

‘खा-पीकर आंदोलन करो, मैं तो चोरी-छिपे खाता था’, अनशन पर बैठे छात्रों को फडणवीस के मंत्री की अजीब सलाह

‘राखी बिना टीके के नहीं चलेगी’, कृति सेनन के ऐड विवाद पर कंगना रनौत ने फिर उठाए सवाल, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना