मुंबई

Maharashtra Political Crisis: शिंदे गुट के विधायक आ सकते हैं मुंबई, महाराष्ट्र कैबिनेट की आज फिर होगी बैठक

महाराष्ट्र के सियासी संग्राम में बीजेपी अब खुलकर सामने आ गई है। सूबे के राज्यपाल से मिलकर भाजपा ने फ्लोर टेस्ट की मांग की है। ऐसे में नंबर गेम में उद्धव गुट को दिक्कते हो सकती है। इसी बीच आज महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक होने जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2022, 9:11 AM IST
eknath_shinde_asks_uddhav_thackeray_1.jpg
Uddhav Thackeray and Eknath Shinde

मुंबई: महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट की मांग के चलते शिंदे गुट आज मुंबई आ सकता है। इससे पहले शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे और अन्य बागी विधायकों ने गुवाहाटी में स्थित कामाख्या देवी मंदिर में पूजा अर्चना की है। मंदिर में दर्शन के बाद शिंदे ने कहा कि वह कल महाराष्ट्र में होने वाले फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेंगे। इसी के मद्देनजर आज मुंबई के लिए रवाना होंगे।

वहीं महाराष्ट्र का सियासी घमासान अब राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पास पहुंच गया है। दरअसल मंगलवार देर रात बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस, गिरीश महाजन और चंद्रकांत पाटील उद्धव सरकार के खिलाफ फ्लोर टेस्ट की मांग को लेकर राजभवन गए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर राज्यपाल की तरफ से फ्लोर टेस्ट के लिए कहा जाता है तो उद्धव सरकार सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकती है।

उद्धव ठाकरे ने बागी विधायकों को मनाने के मद्देनजर मंगलवार को एक इमोशनल अपील की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि वह मुंबई आएं और उनसे बात करें। उद्धव ने कहा था कि बातचीत से सारे मतभेदों को दूर किया जा सकता है। हालांकि ठाकरे की अपील का कोई असर नहीं दिखा है।

इस अपील के बाद एकनाथ शिंदे ने उद्धव पर पलटवार कर दिया। उन्होंने कहा कि एक तरफ आपका बेटा (आदित्य) और प्रवक्ता (संजय राउत) बालासाहेब के शिवसैनिकों को सूअर, भैंस, गंदगी, कुत्ते और लाश बुला सकते हैं। इसका क्या मतलब है।

राज्य के सियासी संग्राम के बीच इससे पहले दिल्ली में देवेंद्र फडणवीस ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इसके बाद वह राज्यपाल से मिलने गए। साथ ही राज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि उद्धव सरकार अल्पमत में है, बहुमत साबित करे।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

माही विज के आंसुओं पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बिग बॉस मेकर्स पर लगे आरोपों का दिया करारा जवाब

मुंबईकरों को बड़ी राहत! अब BEST बस में भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, छुट्टे पैसों की झंझट होगी खत्म

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

‘तेज प्रताप यादव को बिहार की जनता ने किया रिजेक्ट’, गौतम गुलाटी के सपोर्ट में उतरे तहसीन शहजाद, बोले- पॉलिटिक्स में भी फ्लॉप