मुंबई

Maharashtra Politics: फडणवीस सरकार में सब कुछ ठीक नहीं! 11 दिन बाद भी 9 मंत्रियों ने नहीं संभाला कार्यभार

Maharashtra Cabinet : महाराष्ट्र सरकार के गठन के एक महीने बाद भी अब तक नौ मंत्रियों ने कार्यभार नहीं संभाला है।
less than 1 minute read
Jan 02, 2025
Maharashtra Cabinet row

महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना-एनसीपी की महायुति गठबंधन सरकार बनने से पहले शुरू हुई तनातनी अभी भी जारी है। महायुति सरकार के गठन के लगभग एक महीने बाद भी नौ मंत्रियों ने पदभार नहीं संभाला है। अभी तक जिलों के संरक्षक मंत्री पर भी फैसला नहीं हो पाया है। कुछ मंत्रियों में नाराजगी की भी चर्चा है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजे आए एक महीने से अधिक समय हो चुका है, लेकिन फडणवीस सरकार की मुश्किलें अभी भी बनी हुई हैं। सीट शेयरिंग से लेकर कैबिनेट विस्तार होने तक महायुति में लगातार विवाद देखने को मिला। उम्मीद थी कि कैबिनेट विस्तार के बाद महायुति में सब कुछ ठीक हो जाएगा. लेकिन अब भी कई मुद्दों पर पेंच फंसा हुआ है।

नागपुर में विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से पहले 25 नवंबर को 39 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी और सत्र खत्म होने के बाद इन मंत्रियों के विभागों की घोषणा की गई थी। लेकिन अभी तक नौ मंत्रियों ने मुंबई पहुंचकर पदभार ग्रहण नहीं किया है।

सूत्रों के मुताबिक, कुछ मंत्री अपनी पसंद का विभाग नहीं मिलने से नाराज है। जबकि कई मंत्री नए साल का जश्न मनाने के लिए वेकेशन पर गए हैं।

इस बीच, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभी मंत्रियों को जल्द से जल्द अपना पदभार ग्रहण करने के लिए कहा हैं। फडणवीस ने गुरुवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है और जिन मंत्रियों ने अपना पद नहीं संभाला है, उन्हें जल्द पदभार संभालने का निर्देश दिया है।

Updated on:
02 Jan 2025 02:58 pm
Published on:
02 Jan 2025 02:57 pm
Also Read
View All
पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली ने प्रीति जिंटा संग अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, भारत के प्यार को लेकर हुए इमोशनल

‘मुझे संघी बनना है, कन्वर्ट होना है’, कंगना रनौत का बड़ा बयान, बोलीं- मैं भी अवेकंड हिंदू बनना चाहती हूं, मुझे क्यों रोका जाता है?

गौरव खन्ना के शरीर पर चलीं पैलेट गन की गोलियां, तलाक के अनाउंसमेंट के बीच Khatron Ke Khiladi 15 के टास्क में दिखाई हिम्मत

Lock Upp में फिनाले से एक कदम पहले श्रेया कालरा ने पलटा पूरा खेल, मेकर्स की फेवरेट को आउट करके बदल दी स्क्रिप्ट?

कंगना रनौत ने सोनाक्षी सिन्हा पर कसा तंज? नए पोस्ट में पति और CJP आंदोलन का किया जिक्र, लिखा- जेबकतरे जैसा बर्ताव करती है