मुंबई

Maharashtra: रायगढ़ में भीषण हादसा, रेत से भरा डंपर रिक्शा पर पलटा, 4 की मौत

Maharashtra Raigad Accident: पोलादपूर के कशेडी घाट में हुए इस हादसे के बाद रायगढ़ जिले के संरक्षक मंत्री उदय सामंत ने राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों को मदद की घोषणा की है। सामंत ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजे के रूप में 5 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Nov 2022, 9:32 AM IST
maharashtra_Nanded_accident.jpg
नांदेड में सड़क हादसे में 5 की मौत

Maharashtra Raigad News: मुंबई-गोवा हाईवे पर पोलादपुर के पास रेत ले जा रहे डंपर के रिक्शे पर पलट जाने से दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में रिक्शा में सवार चार लोगों की डंपर के नीचे दब जाने से मौत हो गई। मरने वालों में रिक्शा चालक और तीन युवतियां भी शामिल हैं। हादसा सोमवार शाम करीब सात बजे चोलाई गांव की सीमा में हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह यात्री रिक्शा गोरेगाव की ओर जा रहा था। इसी दौरान डंपर चालक ने नियंत्रण खो दिया और यह भयानक हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और कशेडी हाईवे पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। रिक्शा पर से डंपर को हटाने के लिए हाइड्रोलिक क्रेन का इस्तेमाल किया गया। यह भी पढ़े-Thane: प्रसाद लेने मंदिर गई थी बच्ची, दरिंदे ने बना लिया हवस का शिकार, अब मिली कठोर सजा!

भारी डंपर के नीचे दबने से चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नांदवी की हालीमा अब्दुल सलाम पोपरे (उम्र 23 साल), गोरेगाव के अमन उमर बहूर (उम्र 46 साल), गोरेगाव की आसिया सिद्दीकी (20 साल) और नाजमीन मुफीद करबेलकर (22 साल) के तौर पर हुई हैं।

इस बीच, पोलादपूर के कशेडी घाट में हुए इस हादसे के बाद रायगढ़ जिले के संरक्षक मंत्री उदय सामंत ने राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों को मदद की घोषणा की है। सामंत ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजे के रूप में 5 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

Published on:
Also Read
View All
‘शाहरुख-रणवीर पर करोड़ों लुटाते हो, फीमेल स्टार्स पर भरोसा क्यों नहीं’, कृति सेनन ने फिल्ममेकर्स को लेकर दिया ऐसा बयान

फूट-फूटकर रोईं बिग बॉस फेम शिवानी कुमारी, बोलीं- उन्हें हमेशा भाई माना फिर मेरे खिलाफ क्यों बनाई वीडियो?

काशवी का नाम सुनते ही आपा खो बैठे स्काउट, उदिति और अरिश्फा पर भड़के, गुस्से में की हद पार बोले- सब बर्वाद कर दूंगा

किसानों पर विवादित बयान के बाद शिंदे के विधायक ने मांगी माफी, बोले- ‘मेरी बातों का गलत मतलब निकाला गया’

‘तुम एक करोगे, हम 100 करेंगे’, क्रिप्टिक पोस्ट से अमिताभ बच्चन ने ‘लिखना बंद करने की धमकी’ देने वालों को दिया जवाब