30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों पर विवादित बयान के बाद शिंदे के विधायक ने मांगी माफी, बोले- ‘मेरी बातों का गलत मतलब निकाला गया’

Sanjay Gaikwad Apology: किसानों की आत्महत्या को लेकर विवादित बयान देने के बाद शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने माफी मांग ली है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया और उनका इरादा किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 30 Oct 2026, 1:44 PM IST

sanjay-gaikwad-apology-farmers-controversial-statement

शिंदे के विधायक ने मांगी माफी, फोटो सोर्स- ANI

Sanjay Gaikwad Controversial Statement: महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे गुट) के बुलढाणा से विधायक संजय गायकवाड़ ने किसानों की आत्महत्या को लेकर दिए गए विवादित बयान पर आखिरकार माफी मांग ली है। शुक्रवार (30 अक्टूबर) को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर उनके बयान से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह दिल से खेद जताते हैं। गायकवाड़ ने यह भी दावा किया कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और उन्होंने किसानों की आत्महत्या के बारे में कुछ नहीं कहा था।

'मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला गया'

संजय गायकवाड़ ने कहा कि इन दिनों सोशल मीडिया और मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके बयान को किसानों और किसान आत्महत्याओं से जोड़कर दिखाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनके मूल बयान में किसानों की आत्महत्या का कहीं जिक्र नहीं था और लोग उनका बयान दोबारा सुन सकते हैं।

गायकवाड़ के मुताबिक, उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों से वह शिवसेना के माध्यम से किसानों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वह खुद भी किसान हैं और उनके पिता भी खेती करते थे। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने कई बार किसानों की मदद की है, इसलिए वह किसानों के खिलाफ कभी कुछ गलत नहीं बोल सकते।

परिवार में आत्महत्या की घटना का भी किया जिक्र

विधायक ने अपने बयान की सफाई देते हुए कहा कि कुछ दिन पहले उनके परिवार में भी आत्महत्या की एक घटना हुई थी। उनका दावा है कि उनकी टिप्पणी उन लोगों को लेकर थी, जो नशे का सेवन करके अपना परिवार बेसहारा छोड़ देते हैं या आत्महत्या कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि भले ही उनके बयान को गलत तरीके से समझा गया हो, लेकिन अगर इससे किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह दिल से माफी मांगते हैं।

क्या था संजय गायकवाड़ का विवादित बयान?

दरअसल, कुछ दिन पहले मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए संजय गायकवाड़ ने आत्महत्या करने वाले किसानों के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि जो किसान आत्महत्या करते हैं, उनके अंतिम संस्कार में भी नहीं जाना चाहिए, क्योंकि वे अपनी पत्नी और बच्चों को बेसहारा छोड़ देते हैं।

उनके इस बयान को किसानों के प्रति असंवेदनशील बताते हुए आलोचना की गई थी। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में उनके खिलाफ कार्रवाई और पार्टी से निलंबन की चर्चा शुरू हो गई थी। अब गायकवाड़ की माफी के बाद इस मामले में आगे पार्टी क्या रुख अपनाती है, इस पर नजर रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग