मुंबई

Pune: नौकरी दिलाने के बहाने महिला से 3 लोगों ने बनाया शारीरिक संबंध, मां ने दरिंदों की कैद से छुड़ाया

पुणे की रहने वाली एक महिला को नौकरी का झांसा देकर न केवल उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) किया गया, बल्कि उसे जबरन देह व्यापार के दलदल में भी धकेल दिया गया।

2 min read
Dec 17, 2025
सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

महाराष्ट्र के बीड जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। नौकरी दिलाने का झांसा देकर पुणे जिले के बारामती की रहने वाली एक महिला के साथ कथित तौर पर तीन लोगों ने बलात्कार किया। इतना ही नहीं उसे जबरन देह व्यापार के दलदल में भी धकेल दिया गया। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला की मां ने अपनी जान पर खेलकर उसे आरोपियों के चंगुल से आजाद कराया।

यह खौफनाक वारदात करीब छह महीने पहले शुरू हुई थी, जिसमें बारामती की महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर बीड जिले के अंबाजोगाई बुलाकर बंधक बनाया गया। आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे देह व्यापार के लिए मजबूर किया। इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें

उसे भूल जा… समझाने के बाद भी नहीं माना युवक, विवाहिता से अवैध रिश्ते ने ले ली जान

नौकरी का झांसा दिया, अपहरण किया

पुलिस के अनुसार यह घटना करीब छह महीने पहले हुई थी, लेकिन हाल ही में पीड़िता की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों ने पीड़ित महिला को बीड जिले के अंबाजोगाई स्थित एक कला केंद्र (Kala Kendra) में अच्छी नौकरी दिलाने का लालच दिया था। जब महिला अंबाजोगाई पहुंची, तो वहां मौजूद एक अन्य महिला और दो पुरुषों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपी उसे जबरन शहर के एक लॉज में ले गए, जहां उसे बंधक बना लिया गया।

3 लोगों ने किया बलात्कार

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि लॉज में तीन लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसे डरा-धमकाकर जबरन वेश्यावृत्ति (Prostitution Crime) के धंधे में धकेल दिया। महिला पिछले कई महीनों से इस नरक में रहने को मजबूर थी।

मां ने ऐसे बचाई बेटी की जान

पीड़िता पर आरोपी कड़ी निगरानी रखते थे। इसके बावजूद एक दिन पीड़ित महिला किसी तरह अपनी मां से फोन पर संपर्क करने में सफल रही। बेटी की आपबीती सुनकर मां तुरंत बारामती से अंबाजोगाई पहुंची। वहां उन्होंने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए अपनी बेटी को आरोपियों के कब्जे से छुड़ाया और उसे वापस बारामती ले गईं।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

बारामती पहुंचने के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बारामती पुलिस ने जीरो एफआईआर (Zero FIR) दर्ज कर मामला विस्तृत जांच के लिए अंबाजोगाई ग्रामीण थाना स्थानांतरित कर दिया है।

पुलिस ने एक महिला सहित कुल चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। आरोपियों पर बलात्कार, अपहरण और जबरन वेश्यावृत्ति से संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Updated on:
17 Dec 2025 08:15 pm
Published on:
17 Dec 2025 08:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर