मुंबई

भिवंडी की शराब दुकानों पर उमड़ रही कल्याण और उल्हासनगर के मद्य प्रेमियों की भीड़

भिवंडी (Bhiwandi) के ग्रामीण क्षेत्रों में भी शराब दुकानें (Wine Shop) खोलने की अनुमति है। आसपास के अन्य शहरों के मद्य प्रेमी इसका लाभ उठा रहे हैं। शराब खरीदने के लिए बाहर के लोगों की भीड़ ग्रामीणों को बिलकुल रास नहीं आ रही है। इसलिए मांग की जा रही है कि शराब की दुकानें खोलने पर पाबंदी लगाई जाए।
less than 1 minute read
May 08, 2020
भिवंडी की शराब दुकानों पर उमड़ रही कल्याण और उल्हासनगर के मद्य प्रेमियों की भीड़
भिवंडी की शराब दुकानों पर उमड़ रही कल्याण और उल्हासनगर के मद्य प्रेमियों की भीड़

भिवंडी. तालुका की शराब दुकानों पर उमड़ रही भीड़ से स्थानीय लोग परेशान हैं। भिवंडी के ग्रामीण इलाकों की शराब दुकानों पर ठाणे (Thane), कल्याण, उल्हासनगर और वसई (Vasai) आदि इलाकों के मद्य प्रेमी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। बाहर से आने वाले लोग स्थानीय जनता को बिलकुल रास नहीं आ रहे हैं। इसलिए स्थानीय लोग शराब दुकानें बंद कराने पर आमादा हैं। शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग पुलिस (Police) और मनपा प्रशासन से भी की जा रही है।

भिवंडी शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी शराब की दुकानें हैं। लॉकडाउन (lockdown) के बीच शराब दुकानों पर भीड़ को लेकर चिंता जताई जा रही है। बुधवार को दापोडा ग्राम पंचायत के लोगों ने काल्हेर इलाके की शराब की दुकानें बंद करा दीं। क्योंकि काल्हेर में इसी दिन तीन लोग कोरोना (Corona+) पॉजिटिव पाए गए। गुरुवार को भी दापोडा सहित शेलार आदि के ग्रामीणों ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए भिवंडी तालुका की शराब की दुकानों को बंद करने की मांग पुलिस और एक्साइज विभाग सहित भिवंडी के तहसीलदार से की है।

Published on:
08 May 2020 12:31 am
Also Read
View All
सिस्टम पर फूटा देवोलीना भट्टाचार्जी का गुस्सा, बोलीं- कोई भी PM-CM बने, जनता सुरक्षित नहीं तो विकास बेकार

“पिता ने चेताया था हिंदू-मुस्लिम शादियां बहुत मुश्किल होती हैं”, फराह नाज संग तलाक पर बोले विंदू दारा सिंह

कभी ‘प्रधान जी’ तो कभी ‘चाचा चौधरी’, रघुबीर यादव ने यूं पूरे किए ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’, निजी जिंदगी में पत्नी ने लगाए धोखा देने के आरोप

केतन अग्रवाल मामले में नया खुलासा, दुकान का नौकर बना सरकारी गवाह, सिया-चेतन की बढ़ी मुश्किलें

‘लड़कियां पैसे के पीछे नहीं भागतीं’, केतन अग्रवाल के मर्डर पर यूट्यूबर सागर ठाकुर ने कसा तंज, बोले- दिमाग ही नहीं होता