मुंबई

महाराष्ट्र: मंत्रालय में फर्जी दस्तावेज घोटाला, उप-सचिव भी शामिल, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR

Maharashtra Mantralay Fake Document Scam: फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी धन का गबन करने का भी आरोप है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Mar 2024, 9:20 PM IST
maharashtra_mantralaya.jpg
महाराष्ट्र मंत्रालय

महाराष्ट्र में मंत्रालय में फर्जी दस्तावेज घोटाला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस घोटाले में मंत्रालय का एक वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल है। मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी धन का गबन करने का भी आरोप है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फर्जी दस्तावेज तत्कालीन गृह विभाग के उप-सचिव किशोर भालेराव की मिलीभगत से तैयार किया गया था। चौंकाने वाली बात यह है कि कई संवेदनशील अपराधों में जाली दस्तावेजों के जरिए वकीलों की विशेष सरकारी वकील के तौर पर नियुक्ति की गई। दिलचस्प बात यह है कि यही फर्जी दस्तावेज बार काउंसिल को भी दिए गए हैं। यह भी पढ़े-जब कोई नहीं मिलता तो कलाकारों को देते हैं टिकट... अजित पवार ने खोला बड़ा राज

मामला सामने आने के बाद पूरे मामले की बड़ी गोपनीय जांच कराई गई। इसमें किशोर भालेराव का संलिप्तता का खुलासा हुआ। खबर है कि इस मामले में विशेष सरकारी वकील शेखर जगताप, श्यामसुंदर और शरद अग्रवाल को भी सह-आरोपी बनाया गया है। गृह मंत्रालय ने किशोर भालेराव को निलंबित कर दिया है। जांच रिपोर्ट से पता चला कि भालेराव ने फर्जी आदेश भी जारी किया था।

मुंबई पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 170, 420, 465, 467, 468, 471, 474 और 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Published on:
Also Read
View All
Tukaram Mundhe: मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पर तुकाराम मुंढे का दो टूक जवाब, बोले- विश लिस्ट में नहीं, हकीकत में जीता हूं

‘आजकल प्रपोज करना बड़ी बात है’, दिलजीत दोसांझ ने हजारों लोगों के सामने कपल का बनाया खास पल, वीडियो वायरल

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सोमवार को ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, मुंबई-पुणे समेत कई बड़े शहरों में थम सकते हैं पहिए

‘नकारात्मकता पर ज्यादा ध्यान देता है विपक्ष’, गिरिराज सिंह का हमला; PM मोदी के 2047 के आत्मनिर्भर भारत लक्ष्य की सराहना

‘मेरी पीठ में छुरा घोंपा’, अविनाश मिश्रा ने मांगी प्राइवेसी तो भड़कीं ईशा सिंह, बोलीं- नाम और सबूत सब सामने ला दूंगी