मुंबई

Maharashtra: मानसून सत्र के आखिरी दिन लिए गए कई अहम फैसले, उस्मानाबाद का धाराशीव औरंगाबाद का संभाजीनगर होगा नाम; विधानसभा से हरी झंडी

महाराष्ट्र विधानसभा मानसून सत्र के आखिरी दिन सीएम एकनाथ शिंदे ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के इस ताने का भी जवाब दिया कि वे कॉन्ट्रैक्ट में लिए गए सीएम हैं। एकनाथ शिंदे ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के विकास का कॉन्ट्रैक्ट लिया है। मानसून सत्र के आखिरी दिन शिंदे सरकार ने कई बड़े फैसले लिए।
less than 1 minute read
Aug 25, 2022
cm_eknath_shinde.jpg
CM Eknath Shinde

महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन था। इस दौरान शिंदे सरकार ने मानसून सत्र के आखिरी दिन कई अहम फैसले लिए है। उन फैसलों में से एक औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशीव करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है। इनके अलावा नवी मुंबई एयरपोर्ट का नाम दि बा पाटील के नाम पर रखे जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है।

इसके अलावा मुंबई के बीडीडी चॉल में रहने वाले पुलिसकर्मियों को 15 लाख रुपए में घर देने का भी एलान किया गया है। सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि हां वे कॉन्ट्रैक्ट में लिए गए मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने महाराष्ट्र का विकास करने के लिए कॉन्ट्रैक्ट अपने हाथों में लिया है। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: गणपति की आंखों से निकला पानी, भक्तों की उमड़ी भीड़; सोलापुर में अंधविश्वास की पराकाष्ठा

बता दें कि मुंबई में षण्मुखानंद हॉल में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में बुधवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मजदूरों को कॉन्ट्रैक्ट में लिया जाता है, उसी तरह सीएम एकनाथ शिंदे भी कॉन्ट्रैक्ट में लिए गए सीएम हैं। शिंदे को ही नहीं मालूम कि वे कब तक सीएम की गद्दी पर बने रहेंगे।

उद्धव ठाकरे के इस बयान का जवाब देते हुए विधानसभा में सीएम शिंदे कहा कि कहने वाले तो यह भी कह रहे थे कि अगले 25 सालों तक महा विकास आघाड़ी की सरकार सत्ता में रहेगी। मैं इतनी बड़ी बात नहीं कहूंगा। लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि अगले ढाई सालों तक हम महाराष्ट्र के विकास के लिए इतना काम करेंगे कि अगली बार भी जनता हमें सत्ता सौपेगी।

Updated on:
25 Aug 2022 06:09 pm
Published on:
25 Aug 2022 06:08 pm
Also Read
View All
‘टॉक्सिक’ में महिलाओं की भूमिका पर उठे सवाल, अब संजीदा शेख ने तोड़ी चुप्पी- ‘मैं उसे जाने देती हूं’

‘धुरंधर’ की पॉलिटिकल सोच पर छिड़ी बहस, PM मोदी के सलाहकार बोले- ‘फिल्ममेकर्स को आइडिया रखने की आजादी होनी चाहिए’

‘जिन्होंने मुझे बर्बाद करने की कोशिश की, उनका पतन देखूंगी’, तनुश्री दत्ता ने ‘दुश्मनों’ पर निकाली भड़ास, बोलीं- ‘कर्म का पहिया घूम रहा है’

Mumbai Local Train: सेंट्रल लाइन पर 5 घंटे का नाइट ब्लॉक, कल्याण-वासिंद के बीच रद्द रहेंगी लोकल ट्रेनें, देखें पूरा टाइमटेबल

‘AI हमारे दिमाग को खत्म कर रहा है’, राम गोपाल वर्मा ने टेक्नोलॉजी के भविष्य पर जताई चिंता, दी चेतावनी