7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘AI हमारे दिमाग को खत्म कर रहा है’, राम गोपाल वर्मा ने टेक्नोलॉजी के भविष्य पर जताई चिंता, दी चेतावनी

Ram Gopal Varma AI Statement: राम गोपाल वर्मा ने AI के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताते हुए कहा कि इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन ने फिजिकल जॉब्स बदलीं और अब AI इंसानी सोच व क्रिएटिविटी को प्रभावित कर रहा है।
2 min read
Google source verification
Ram Gopal Varma

राम गोपाल वर्मा ने टेक्नोलॉजी के भविष्य पर जताई चिंता (सोर्स: X-@ExposeDhonifan)

Ram Gopal Varma On AI: फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी ने पहले इंसानों की शारीरिक मेहनत पर निर्भर कामों को कम किया और अब AI उन कामों में भी प्रवेश कर रहा है, जो इंसानी सोच और क्रिएटिविटी पर निर्भर हैं। वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में इंसानों के पास न तो पहले जैसी शारीरिक जरूरत रह सकती है और न ही दिमागी क्षमता के इस्तेमाल की जरूरत।

‘AI हमारे दिमाग को खत्म कर रहा है’

राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर AI के प्रभाव को लेकर अपने विचार शेयर किए। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी को हमेशा इंसानी जिंदगी आसान बनाने के लिए विकसित किया गया है, ताकि शारीरिक मेहनत कम हो और रोजमर्रा के कामों में लगने वाला समय बचे।

उनके मुताबिक, इंसान लंबे समय से मुख्य रूप से दो क्षमताओं पर निर्भर रहा है- शारीरिक ताकत और सोचने व कुछ नया बनाने की क्षमता। वर्मा ने कहा कि इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन ने शारीरिक मेहनत वाले कई कामों की जगह मशीनों ने लेना शुरू किया, जबकि अब AI इंसानी सोच और क्रिएटिविटी वाले क्षेत्रों में भी पहुंच रहा है। राम गोपाल वर्मा ने लिखा कि AI को तुरंत नहीं अपनाने वाले लोगों की नौकरियां सबसे पहले जा सकती हैं। उन्होंने टेक्नोलॉजी के इस बदलाव को लेकर सवाल उठाया कि अगर मशीनें इंसानों के शारीरिक और दिमागी दोनों तरह के काम करने लगेंगी, तो भविष्य में इंसानों की भूमिका क्या रह जाएगी।

‘आप जो चाहते हैं, उससे सावधान रहें’

राम गोपाल वर्मा ने अपनी बात समझाने के लिए डब्ल्यू. डब्ल्यू. जैकब्स की कहानी ‘द मंकीज पॉ’ का संदर्भ दिया। उन्होंने उस मशहूर विचार का जिक्र किया कि अपनी इच्छाओं को लेकर सावधान रहना चाहिए, क्योंकि वे सच हो सकती हैं।

वर्मा ने इसी संदर्भ में कहा कि इंसान हमेशा से ऐसी टेक्नोलॉजी चाहता रहा है, जो उसका काम आसान कर दे। लेकिन अब जब AI इंसानी सोच और क्रिएटिविटी से जुड़े काम भी करने लगा है, तो यही सुविधा एक बड़ी चुनौती बन सकती है। उनका यह पोस्ट ऐसे समय में आया है, जब अलग-अलग प्रोफेशन और खासकर क्रिएटिव इंडस्ट्री में AI के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर बहस तेज है।

इन फिल्मों पर भी काम कर रहे हैं राम गोपाल वर्मा

फिल्म के आइडिया के बारे में वर्मा ने कहा था कि पुलिस एक संस्था है, जबकि अंडरवर्ल्ड कंपनी पैसा कमाने वाली संस्था है। उनके मुताबिक, जब किसी संस्था को अतिरिक्त ताकत दी जाती है तो वह जल्द ही एक कंपनी का रूप ले सकती है। उन्होंने बताया कि ‘पुलिस कंपनी’ एक ‘स्क्वाड’ से प्रेरित है, जो इसके एक सदस्य दया नायक पर आधारित है। फिल्म में दया नायक का किरदार हर्षवर्धन राणे निभाएंगे। वर्मा ने यह भी कहा कि फिल्म में बड़ी कास्ट होगी और इसके बारे में ज्यादा जानकारी बाद में सामने आएगी।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग