मुंबई

BTS पॉप बैंड की गजब दीवानगी, 11 और 13 साल की लड़कियों ने किया ऐसा कांड, पुलिस भी हैरान

Pune News : इस पैसे से नाबालिग लड़कियां दक्षिण कोरिया जाकर बीटीएस बैंड के सदस्यों से मिलना चाहती थीं।
2 min read
• •
Updated: 31 Dec 2024, 1:09 PM IST
Maharashtra crime news
महाराष्ट्र पुलिस (AI Image)

महाराष्ट्र की तीन नाबालिग लड़कियों ने मशहूर पॉप बैंड बीटीएस के सदस्यों से मिलने के लिए अपने ही अपहरण का नाटक रचा। पुलिस ने बताया कि धाराशिव के एक गांव की तीन नाबालिग लड़कियों ने दक्षिण कोरिया जाकर बीटीएस से मिलने के लिए अजीबोगरीब योजना बनाई। हालांकि पुलिस ने तीनों का पता लगा लिया और मामले का पर्दाफाश हो गया।    

अधिकारियों ने बताया कि तीन लड़कियों में से एक 11 साल की थी, जबकि दो 13 साल की थीं। उनकी योजना थी पुणे जाकर पैसे कमाना और फिर दक्षिण कोरिया जाना। इसलिए तीनों अपने घर से पुणे जाने के लिए रवाना हो गई। पकड़े जाने पर नाबालिग लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने अपहरण का नाटक रचा था, ताकि पैसे मिलने के बाद वह दक्षिण कोरिया जाकर मशहूर पॉप बैंड बीटीएस के सदस्यों से मिल सकें।

27 दिसंबर को धाराशिव पुलिस की हेल्पलाइन पर एक फोन आया। कॉल करने वाले ने दावा किया कि ओमेरगा तालुका से तीन लड़कियों को जबरदस्ती एक स्कूल वैन में ले जाया गया है। इस आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला कि फोन किसी महिला के नंबर से आया था, जो ओमेरगा से पुणे जा रही एसटी बस में थी।

पुलिस ने सोलापुर जिले के मोहोल क्षेत्र में बस का पता लगाया गया। जिसके बाद मोहोल पुलिस और एक स्थानीय दुकानदार की मदद से लड़कियों को बस से उतारा गया और स्थानीय थाने ले जाया गया। इस बीच, ओमेरगा पुलिस टीम नाबालिग के अभिभावकों के साथ भी आ गई।

पूछताछ में लड़कियों ने बताया सच

एक अधिकारी ने बताया कि जब अगले दिन पुलिस ने लड़कियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनकी पुणे जाकर वहां काम करने और पैसे कमाने की योजना थी। जिससे वे दक्षिण कोरिया जाकर बीटीएस बैंड के सदस्यों से मिल सकें।

Updated on:
31 Dec 2024, 1:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद पर वारिस पठान का बयान, बोले- ‘अमित साटम और मेयर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें’

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की महायुति में बढ़ा तनाव, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने भाजपा विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

बुलेटप्रूफ घेरे में अमिताभ बच्चन को फैंस से मिलने की नौबत आई, AICWA ने पीएम मोदी से की बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा बढ़ाने की अपील

‘पहले किसी प्रधानमंत्री ने ऐसी टिप्पणी नहीं की’, राज ठाकरे का पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना

दो बच्चों की मां बनने के बाद भी फिट थीं अमृता अरोड़ा, फिर अचानक बढ़ा वजन, अब कुछ महीनों में घटाए 14 किलो