3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘थर्टी फर्स्ट’ की पार्टी में आने वालो को पब ने दिए कंडोम और ORS, विवाद होने पर कही ये बात

Pune Pub Controversy : एक पब ने नए साल के स्वागत के लिए आयोजित पार्टी के निमंत्रण के साथ कंडोम और ओआरएस के पैकेट भी बांटे हैं। ये मामला पुलिस तक पहुंच गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 31 Dec 2024, 12:07 AM IST

Pune Pub Condom Controversy

महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक पब ने नए साल के जश्न के लिए आयोजित पार्टी में आमंत्रित लोगों को कंडोम, सैनिटरी पैड, ओआरएस का पैकेट दिया, जिसको लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि पुणे के मुंढवा इलाके में स्थित हाई स्पिरिट पब का यह मामला है। इसको लेकर कांग्रेस ने पुणे पुलिस से शिकायत भी की है। हालांकि अब पूरे मामले पर पब ने भी अपना पक्ष रखा है।

पुणे पुलिस ने शुरू की जांच

जानकारी के मुताबिक, पुणे के हाई स्पिरिट पब में नए साल की पूर्व संध्या पर आयोजित पार्टी के निमंत्रण के साथ कंडोम और ओआरएस घोल के पैकेट भेजे गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आमंत्रित लोगों के बयान दर्ज किए हैं।  

कमिश्नर से की शिकायत

महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस ने पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है और पब के प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़े-न्यू ईयर के जश्न के लिए मुंबई तैयार, 15000 पुलिसकर्मी तैनात, चप्पे-चप्पे पर होगी नजर

महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस के सदस्य अक्षय जैन ने सोमवार को कहा, ‘‘हम पब और नाइटलाइफ के खिलाफ नहीं हैं। हालांकि, युवाओं को आकर्षित करने के लिए इस तरह की मार्केटिंग रणनीति पुणे शहर की परंपराओं के खिलाफ है। हम पुलिस से पब प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।’’

पब ने क्या कहा?

उधर, पब की ओर से दावा किया गया है कि ये सब उन्होंने सुरक्षा उपाय के तौर पर किया है। कंडोम बांटना कोई अपराध नहीं है। हम लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए कंडोम और सैनिटरी पैड बांट रहे हैं। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़