4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यू ईयर के जश्न के लिए मुंबई तैयार, 15000 पुलिसकर्मी तैनात, चप्पे-चप्पे पर होगी नजर

New Year Celebration in Mumbai : मुंबई में नए साल की पूर्व संध्या पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 30 Dec 2024, 10:22 PM IST

Mumbai police security on New Year's Eve

Mumbai News ; मुंबई में नए साल के जश्न के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार को व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहर में विशेष इकाइयों के साथ मुंबई पुलिस के 15,000 से अधिक कर्मियों की तैनाती की जाएगी। जिससे महिलाओं के खिलाफ अपराध, कानून-व्यवस्था और ड्रिंक एंड ड्राइव सहित यातायात उल्लंघन पर लगाम लगाई जा सके।

जानकारी के मुताबिक, नए साल की पूर्व संध्या पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। मंगलवार शाम को आठ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 29 पुलिस उपायुक्त, 53 सहायक पुलिस आयुक्त, 2184 पुलिस अधिकारी और 12048 कांस्टेबल प्रमुख स्थानों पर तैनात रहेंगे।

यह भी पढ़े-मुंबई में न्यू ईयर पर चलेगी स्पेशल लोकल, शराब पीकर स्टेशन में नहीं कर सकेंगे एंट्री!

मुंबई पुलिस के कर्मियों के अलावा राज्य रिजर्व पुलिस बल, त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी), बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस), दंगा नियंत्रण बल और होम गार्ड के जवान भी तैनात किए जाएंगे। यातायात उल्लंघनों और संभावित सुरक्षा जोखिमों से निपटने के लिए रणनीतिक स्थानों पर नाकाबंदी की जाएगी। भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी से भी नजर रखी जाएगी।

रेलवे पुलिस भी मुस्तैद

रेलवे पुलिस कमिश्नर रवींद्र शिस्वे ने कहा, “लोग जश्न मनाने के लिए मरीन ड्राइव, गेटवे ऑफ इंडिया आदि स्थानों पर इकट्ठा होते हैं और सीएसएमटी-चर्चगेट रूट से सफर करते हैं… हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि इन जगहों पर कोई भी अवैध गतिविधि नहीं हो…”

उन्होंने आगे कहा, “यह सुनिश्चित करने के लिए स्क्रीनिंग की जाएगी कि कोई भी शराब के नशे में रेलवे स्टेशन पर प्रवेश न करे… सभी महिला कोचों में एक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे… सभी महिलाओं से अनुरोध है कि यदि कोई गैरकानूनी गतिविधि दिखे तो तुरंत 1512 पर कॉल करें, पुलिस 5 से 10 मिनट के अंदर रिस्पांस देगी।”

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़